रायसेन/सिलवानी, ग्राम चिचोली में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर हुआ संपन्न। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, March 18, 2021

रायसेन/सिलवानी, ग्राम चिचोली में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर हुआ संपन्न।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

ग्राम चिचोली में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर हुआ संपन्न।

रायसेन/सिलवानी, ग्राम चिचोली में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर हुआ संपन्न।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिलवानी के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की इकाई का विशेष शिविर ग्राम चिचोली में लगाया गया जिसका गुरुवार को समापन हो गया। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित मदन मोहन शर्मा ने की। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष देवराज सिंह पटेल एवं विधायक प्रतिनिधि शिवदीप सिंह पटेल उपस्थित रहे।

रायसेन/सिलवानी, ग्राम चिचोली में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर हुआ संपन्न।

शासकीय तौर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला संगठन का डॉक्टर सीता सोनी ने छात्रों का मार्गदर्शन किया एवं शिविर के संयोजक एनके शर्मा ने छात्रों का शिविर के दौरान विभिन्न गतिविधियों का संचालन कार्य किया। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेश रघुवंशी ने छात्रों की समस्त गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से ही छात्र अच्छे नागरिक बन सकते हैं। शिविर में 45 छात्र स्वयंसेवकों के द्वारा विभिन्न कार्य किए गए।

रायसेन/सिलवानी, ग्राम चिचोली में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर हुआ संपन्न।

इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य आजाद राय ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय रहती है। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र भार्गव ने किया। इस अवसर पर दौलत सिंह ठाकुर, मोहन सिंह धाकड़, कमलेश अहिरवार, धन बाई अहिरवार, प्रेम नारायण गौर, रामकृपाल कुशवाहा, रज्जू भदोरिया आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...