आगर-मालवा/नलखेड़ा, खेत के कुएं में गुमशुदा व्यक्ति का तैरता मिला शव, परिजनो ने थाने के सामने शव रखकर आक्रोश किया व्यक्त। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, March 17, 2021

आगर-मालवा/नलखेड़ा, खेत के कुएं में गुमशुदा व्यक्ति का तैरता मिला शव, परिजनो ने थाने के सामने शव रखकर आक्रोश किया व्यक्त।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

खेत के कुएं में गुमशुदा व्यक्ति का तैरता मिला शव, परिजनो ने थाने के सामने शव रखकर आक्रोश किया व्यक्त।आगर-मालवा/नलखेड़ा, खेत के कुएं में गुमशुदा व्यक्ति का तैरता मिला शव, परिजनो ने थाने के सामने शव रखकर आक्रोश किया व्यक्त।

आगर-मालवा/नलखेड़ा, खेत के कुएं में गुमशुदा व्यक्ति का तैरता मिला शव, परिजनो ने थाने के सामने शव रखकर आक्रोश किया व्यक्त।

घातक रिपोर्टर, ईश्वर सिंह सोनगरा, आगर-मालवा/नलखेड़ा।
नलखेड़ा। कुछ दिन पूर्व गुमशुदा हुए एक 35 वर्षीय व्यक्ति का शव बुधवार को तहसील के ग्राम गोंदलमऊ के एक खेत के कुएं में तैरती पाई गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार गत 14 मार्च रविवार को तहसील के ग्राम गोंदलमऊ निवासी देपालसिह पिता मांगीलाल खींची उम्र 35 वर्ष के गुम होने की सूचना पुलिस थाने पर परिजनों द्वारा दी गई थी। जिस पर गुमशुदगी दर्ज की जाकर देपालसिह की तलाश की जा रही थी। इसी बीच बुधवार सुबह ग्राम गोंदलमऊ में बड़ागांव मार्ग के समीप एक खेत के कुएं में एक व्यक्ति की लाश तैरती होने की सूचना ग्रामीणों से मिली। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तथा शव को ग्रामीणों की सहायता से खाट के सहारे कुए में से बाहर निकाला गया जिसकी शिनाख्त देपालसिह खींची के रुप में परिजनों द्वारा की गई। मौके पर पुलिस व ग्राम पटवारी आदि द्वारा मौका पंचनामा बनाया गया। परिजनों ने बताया कि गत 14 मार्च को देपालसिह कुछ लोगो के साथ किसी स्थान पर पार्टी करने गया था। उसके बाद से वह घर वापस नही लौटा। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को भी दी थी और थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस की लापरवाही पूर्ण कार्यप्रणाली पर आक्रोश व्यक्त किया तथा कहा कि समय रहते अगर पुलिस गुमशुदगी से जुड़े पहलुओं पर ठीक से तफ्तीश कर लेती तो गुम हुए देपालसिह की तलाश की जा सकती थी। परिजनों व ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस थाने के सामने ट्रैक्टर ट्रॉली में देपालसिह का शव रखकर आक्रोश व्यक्त किया। काफी जद्दोजहद व समझाईश के बाद परिजन व ग्रामीण शांत हुए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम किया जाकर शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर मामला विवेचना में लिया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...