Post Top Ad
Tuesday, March 23, 2021
Home
कोरोना
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, कोरोना से सतर्कता, सजगता एवं सावधानी बरतने चलाया गया संकल्प अभियान, सीएमओ ने सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं कराया पालन।
रायसेन/बरेली, कोरोना से सतर्कता, सजगता एवं सावधानी बरतने चलाया गया संकल्प अभियान, सीएमओ ने सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं कराया पालन।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। शासन के निर्देशानुसार नागरिकों को कोरोना से सतर्कता, सजगता एवं सावधानी बरतने की याद दिलाने हेतु प्रदेश सहित जिले में संकल्प अभियान चलाया गया। संकल्प अभियान में अधिकारियों के द्वारा स्वयं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करवाया गया। निकाली गई रैली में नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी स्वयं सोशल डिस्टेंसिंग का माखौल उड़ाते नजर आए क्योंकि रैली में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करवाया गया।
सुबह 11.00 बजे एसडीएम कार्यालय के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर एसडीएम प्रमोद गुर्जर, तहसीलदार संतोष वीटोलिया, सीएमओ श्यामसुंदर श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार नीरू जैन के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारी के अलावा नगर परिषद के सफाई कर्मचारी और पटवारी उपस्थित हुए। जहां पर कोरोना सायरन बजाया गया, सभी 2 मिनट के लिए सावधान की मुद्रा में खड़े रहे। तत्पश्चात एनएच 12 से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए रैली प्रारंभ की गई जिसमें नगर प्रशासन के सभी अधिकारी भी शामिल हुए। रैली के माध्यम से दुकानदारों और नागरिकों को समझाइश दी गई थी वह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मास्क से अपने चेहरे को ढक कर रखें।
एसडीएम प्रमोद गुर्जर ने दुकानदारों को हिदायत दी और कहा कि वह दुकानों के सामने चुने के गोले बनाए जिसमें उपभोक्ताओं को खड़ा रखें और सामाजिक दूरी का पालन स्वयं करें और उपभोक्ताओं से भी करवाएं। मेरा मास्क, मेरी सुरक्षा के तहत सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जा रहे हैं। 23 मार्च से 7 दिनों के लिए प्रातः 11.00 बजे एवं शाम 7.00 बजे कोरोना सायरन बजाया जाएगा, उस समय सभी लोग अपने-अपने स्थानों पर रुक जाया करेंगे तथा मास्क लगाने एवं सामाजिक दूरी बनाए रखने का संकल्प लेंगे।
Tags
# कोरोना
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
कोरोना,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद