Post Top Ad
Tuesday, March 23, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
हरियाणा
17 वर्षीय बहन की चचेरे भाई ने गला रेतकर कर दी हत्या, आरोपी मौके से फरार।
17 वर्षीय बहन की चचेरे भाई ने गला रेतकर कर दी हत्या, आरोपी मौके से फरार।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
हरियाणा। पलवल के गांव बड़ौली में एक 12वीं कक्षा की छात्रा की तेज धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पलवल के गांव बड़ौली में उस समय सनसनी फैल गई, जब 17 वर्षीय छात्रा की घर में घुसकर गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका शिवानी की मां ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी चार बेटी हैं, सबसे छोटी बेटी शिवानी कक्षा 12वीं में पढ़ती थी। गत 20 मार्च की रात 8 बजे महिला घर के बाहर दुकान पर बैठी हुई थी और उसकी बेटी शिवानी घर के अंदर मौजूद थी। उसी समय कुछ शोर सुनाई दिया, महिला जब घर के अंदर गई, तो देखा कि शिवानी लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पड़ी हुई थी और उसका गला रेता हुआ था। घर से उसी समय महिला ने काले कपड़े पहने हुए एक युवक को भागते हुए देखा जो गांव का ही रहने वाला सतवीर था। सतवीर रिश्ते में महिला के देवर का लड़का है और मृतका शिवानी का चचेरा भाई है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया, फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश कर रही है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# हरियाणा
Share This
About Ghatak reporter
हरियाणा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद