Post Top Ad
Monday, March 22, 2021
Home
आगर मालवा
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
आगर-मालवा, सांझा चूल्हा के तहत आंगनवाड़ी में बच्चों को नहीं मिल रहा था भोजन, कलेक्टर ने तत्काल करवाया चालू।
आगर-मालवा, सांझा चूल्हा के तहत आंगनवाड़ी में बच्चों को नहीं मिल रहा था भोजन, कलेक्टर ने तत्काल करवाया चालू।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, ईश्वर सिंह सोनगारा, आगर-मालवा।
आगर-मालवा। कलेक्टर अवधेष शर्मा आज सोमवार को शासकीय योजनाओं में मैदानी क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति देखने ग्राम पंचायत जामली पहुंचे। कलेक्टर ने ग्राम जामली के आंगनवाड़ी केन्द्र पर पहुंचकर कुपोषित बच्चों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने समेकित बाल विकास परियोजना में सांझा चूल्हा व्यवस्था अन्तर्गत बच्चों को आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पका भोजन एवं नाष्ता देने की जानकारी प्राप्त की। जिसमें पाया कि सांझा चूल्हा समूह के रसोईयां का विगत 3-4 माह का भुगतान लम्बित होने से विगत कुछ दिनों से भोजन न बनाने के कारण बच्चों को भोजन नहीं दिया जा रहा है। जिस पर कलेक्टर ने घोर नाराजगी जाहिर करते हुए ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक को फटकार लगाई तथा मौके पर जनपद सीईओ बड़ौद से तत्काल सांझा चूल्हा रसोईयां को 2000 रुपए की राषि का भुगतान करवाकर तत्काल बच्चों के लिए भोजन बनवाया गया।कलेक्टर के निर्देष पर एक घंटे के अंतराल में बच्चों के लिए भोजन तैयार कर परोसा गया। कलेक्टर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को भी निर्देष दिए के आगे से महिलाओं एवं बच्चों से संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही न हो, किसी वजह से रूकावट हो तो, उसकी जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में जरूर लाई जाए। उन्होंने संबंधित परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास, सुपरवाईजर, पंचायत सचिव एवं सांझा चूल्हा समूह को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देष सीईओ जनपद पंचायत को दिए।
कलेक्टर शर्मा ने ग्राम चिप्या पहुंचकर योजनाओं की वस्तुस्थिति देखी एवं ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों से नवीन पात्रता पर्ची अन्तर्गत खाद्यान्न वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंषन भुगतान आदि की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल समस्या एवं तैयार नल-जल की बारे मेंं अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नल-जल योजना तैयार किन्तु ग्राम पंचायत को हैण्डअवर न होने से पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने मौके से ही पीएचई विभाग के अधिकारी से दूरभाष पर चर्चा कर मौका मुआयना कर ग्रामीणों की पेयजल संबंधी समस्या का शीघ्र निराकरण करने के निर्देष दिए। साथ ही ग्राम पुलिया निर्माण कार्य के लिए भी संबंधित विभाग को निर्देष दिए। उन्होंने स्ट्रीट वेण्डर योजना व बैंक लिंकेज प्रकरणों में कार्यवाही हेतु बैंक ऑफ इंडिया चिपिया शाखा के प्रबंधक को निर्देष जारी किए गए।
Tags
# आगर मालवा
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
आगर मालवा,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद