रायसेन जिले में अधिकारियों को सौंपा जाएगा 10-10 गॉवों का दायित्व, सौंपे गए गॉवों में कोरोना कर्फ्यू और संक्रमण की स्थिति की प्रतिदिन देनी होगी जानकारी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, April 28, 2021

रायसेन जिले में अधिकारियों को सौंपा जाएगा 10-10 गॉवों का दायित्व, सौंपे गए गॉवों में कोरोना कर्फ्यू और संक्रमण की स्थिति की प्रतिदिन देनी होगी जानकारी।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

रायसेन जिले में अधिकारियों को सौंपा जाएगा 10-10 गॉवों का दायित्व, सौंपे गए गॉवों में कोरोना कर्फ्यू और संक्रमण की स्थिति की प्रतिदिन देनी होगी जानकारी।

रायसेन जिले में अधिकारियों को सौंपा जाएगा 10-10 गॉवों का दायित्व, सौंपे गए गॉवों में कोरोना कर्फ्यू और संक्रमण की स्थिति की प्रतिदिन देनी होगी जानकारी।
फ़ाइल फोटो

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर उमाशंकर भार्गव तथा पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला ने जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। सभी जिला अधिकारियों को 10-10 गॉवों का दायित्व सौंपा जाएगा। संबंधित जिला अधिकारी सौंपे जाने वाले गॉवों में कोरोना कर्फ्यू तथा संक्रमण की स्थिति की प्रतिदिन जानकारी कोविड एण्ड कमाण्ड सेंटर भेजेंगे। साथ ही सभी पात्र लोगों का कोविड वैक्सीनेशन एवं कोरोना कर्फ्यू का पालन सुनिश्चित कराएंगे। कलेक्टर भार्गव ने अधिकारियों से कहा कि संबंधित अधिकारी उन्हें सौंपे गए गॉवों में कोरोना कर्फ्यू का पालन कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। गॉवों में मास्क नहीं लगाने वाले लोगों के विरूद्ध जुर्माने के साथ सख्ती भी की जाए। उन्होंने वन विभाग के अधिकारी से कहा कि वनकर्मियों को निर्देशित किया जाए कि वे दूरस्थ गॉवों से लोगों के स्वास्थ्य, कोरोना संक्रमण जानकारी एकत्रित कर उपलब्ध कराएं। ताकि समय रहते स्वास्थ्य दल को गॉव भेजकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा सके। कलेक्टर भार्गव ने राजस्व तथा पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की जाए। कोरोना कर्फ्यू में बिना जरूरी काम के बाहर घूमने वाले लोगों को खुली जेल बनाते हुए उनमें निर्धारित अवधि के लिए बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराना जरूरी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही ना की जाए। जो दुकानदार कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे हैं, उनकी दुकान सील करते हुए एफआईआर दर्ज की जाए। पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला ने भी अधिकारियों को क्षेत्रों में सतत् भ्रमण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विवाह आदि कार्यक्रमों पर भी नजर रखने और निर्धारित संख्या से अधिक लोगों के एकत्रित होने की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...