कोरोना का कहर :- बीते 24 घंटो मैं टूटे रिकॉर्ड, 2806 को कोरोना ने निगला, 3.54 लाख नये संक्रमित, राहत 2.18 लाख ठीक भी हुए। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, April 26, 2021

कोरोना का कहर :- बीते 24 घंटो मैं टूटे रिकॉर्ड, 2806 को कोरोना ने निगला, 3.54 लाख नये संक्रमित, राहत 2.18 लाख ठीक भी हुए।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

कोरोना का कहर :- बीते 24 घंटो मैं टूटे रिकॉर्ड, 2806 को कोरोना ने निगला, 3.54 लाख नये संक्रमित, राहत 2.18 लाख ठीक भी हुए।


कोरोना का कहर :- बीते 24 घंटो मैं टूटे रिकॉर्ड, 2806 को कोरोना ने निगला, 3.54 लाख नये संक्रमित, राहत 2.18 लाख ठीक भी हुए।

देश में कोरोना की दूसरी लहर दिन-ब-दिन खतरनाक होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3 लाख 54 हजार 533 नए संक्रमित सामने आए। यह दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस दौरान 2,806 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई। राहत की बात ये है कि रिकवर होने वाले लोगों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। रविवार को 2 लाख 18 हजार 561 लोगों ने कोरोना को मात दी। देश में एक्टिव केस यानी ऐसे मरीज जिनका इलाज चल रहा है, उनकी संख्या 28 लाख के पार हो गई है। अभी देश में ऐसे 28 लाख 7 हजार 333 मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

कोरोना अपडेट्स

  • बीते 24 घंटों में 14 राज्यों में 10 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 66,191 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद कर्नाटक और यूपी में 34 हजार से ज्यादा, केरल और दिल्ली में 22 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।
  • तमिलनाडु, बंगाल, राजस्थान ऐसे राज्य हैं, जहां यह संख्या 15 हजार से ज्यादा है। चुनावी राज्य बंगाल में तो एक दिन में 15,889 मरीजों का नया रिकॉर्ड बन गया है। गुजरात और तेलंगाना में भी रविवार को पुराने रिकॉर्ड टूट गए।
  • कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश की सरकार ने 4 जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। इन चार जिलों के नाम कांगड़ा, उना, सोलन और सिरमौर है। इनमें 27 अप्रैल से 10 मई तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। ये फैसला एक बैठक में लिया गया है, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कर रहे थे।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए - 3.54 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौत - 2,806
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए - 2.18 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके - 1.73 करोड़
अब तक ठीक हुए - 1.42 करोड़
अब तक कुल मौत - 1.95 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या - 28.07 लाख

प्रमुख राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र
यहां रविवार को 66,191 लोग संक्रमित पाए गए। 61,450 लोग रिकवर हुए और 832 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 42 लाख 95 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 35.30 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 64 हजार 760 लोगों की मौत हो गई है। 6 लाख 98 हजार 354 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश
यहां रविवार को 35,311 लोग संक्रमित पाए गए। 25,633 लोग रिकवर हुए और 206 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10 लाख 86 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7 लाख 77 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,165 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 2 लाख 97 हजार का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को 22,933 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 21,071 लोग ठीक हुए और 350 की मौत हो गई। अब तक 10 लाख 27 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9 लाख 18 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,248 मरीजों की मौत हो चुकी है। 94,592 का इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़
यहां रविवार को 12,666 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 11,595 लोग ठीक हुए और 190 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6 लाख 52 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5 लाख 21 हजार लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,310 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1 लाख 23 हजार का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में रविवार को 14,296 लोग संक्रमित मिले। 6,727 लोग रिकवर हुए और 157 की मौत हो गई। अब तक 4 लाख 96 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 74 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,328 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1,15,006 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
रविवार को राज्य में 13,601 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 11,324 लोग ठीक हुए और 92 की मौत हो गई। अब तक 4 लाख 99 हजार 304 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4लाख 02 हजार 623 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,133 लोगों की मौत हो चुकी है। 91,548 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...