Post Top Ad
Friday, April 23, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, दो दिन से लापता 2 बालको के शव मिले अलग-अलग कुँए में, गाँव में पसरा मात्म।
रायसेन, दो दिन से लापता 2 बालको के शव मिले अलग-अलग कुँए में, गाँव में पसरा मात्म।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिले के गैरतगंज तहसील के ग्राम सर्रा में दो दिन पूर्व गायब हुए दो बालको के शव शुक्रवार को ग्राम के पास दो अलग-अलग खेतों में स्थित कुओं में मिले। दोनों ही बालक दो दिन पहले बगैर बताए घर से चले गए थे, तथा पुलिस एवं परिजन लगातार इनकी खोजबीन में लगे हुए थे। दो दिन बाद शुक्रवार को दोनों के शव मिलने से गाँव में मातम पसर गया। जानकारी के मुताबिक ग्राम सर्रा निवासी अरविंद यादव पिता फूल सिंह 19 वर्ष एवं तनिश यादव पिता रमेश यादव 14 वर्ष अपने घर से 21 अप्रैल की शाम 8 बजे कही चले गए थे। उनके चले जाने के बाद जब देर रात वे घर नही पहुंचे तो परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर उनकी तलाश रिश्तेदारों, आसपास के ग्रामीण क्षेत्र, जंगलो सहित अन्य स्थानों पर शुरू कर दी। परंतु दो दिनों बाद उनका कोई पता नही चल सका। बाद में 23 अप्रैल की सुबह 10 बजे करीब ग्राम के ही कुछ लोगो ने खेतों के कुओं में दोनों शवों को तैरता देखा तथा परिजनों एवं पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकालकर पंचनामा तैयार किया तथा शवो को पोस्टमार्टम के लिए गैरतगंज अस्पताल भेजा गया।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद