कोरोना ने 2 विधायकों को और निगला, मुख्यमंत्री सहित कई नेताओं ने जताया शोक। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, April 24, 2021

कोरोना ने 2 विधायकों को और निगला, मुख्यमंत्री सहित कई नेताओं ने जताया शोक।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

कोरोना ने 2 विधायकों को और निगला, मुख्यमंत्री सहित कई नेताओं ने जताया शोक।


कोरोना ने 2 विधायकों को और निगला, मुख्यमंत्री सहित कई नेताओं ने जताया शोक।
बायें तरफ सुरेश चंद श्रीवास्तव और दाहिनी ओर रमेश चंद्र दिवाकर (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है, राज्य में शुक्रवार को बीजेपी के 2 विधायकों का कोविड से निधन हो गया। औरेया से बीजेपी विधायक रमेश दिवाकर और लखनऊ पश्चिमी क्षेत्र से बीजेपी एमएलए सुरेश श्रीवास्तव की कोरोना संक्रमण की वजह से मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने विधायकों के निधन पर शोक जताया है। लखनऊ के पश्चिमी क्षेत्र से बीजेपी विधायक सुरेश श्रीवास्तव का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया, वे बीते 7 दिनों से वेंटिलेटर पर थे।

शुक्रवार को हुआ दोनों का निधन

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बताया कि लखनऊ पश्चिम के विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव का लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में उपचार के दौरान निधन हो गया, श्रीवास्तव ने उनके निधन पर दुख प्रकट किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक

श्रीवास्तव के निधन पर लखनऊ के सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट के जरिये अपनी संवेदना प्रकट की। सिंह ने कहा 'लखनऊ शहर के विधायक एवं उत्‍तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश श्रीवास्तव के निधन का समाचार बहुत पीड़ादायक है। जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी सादगी, सरलता और उनकी कर्मठता अपने आप में एक मिसाल थी, उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।'

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...