पंगत के खाने में कम मिली सलाद, तो परोसने वाले युवक को गवानी पड़ी जान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, April 29, 2021

पंगत के खाने में कम मिली सलाद, तो परोसने वाले युवक को गवानी पड़ी जान।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

पंगत के खाने में कम मिली सलाद, तो परोसने वाले युवक को गवानी पड़ी जान।


पंगत के खाने में कम मिली सलाद, तो परोसने वाले युवक को गवानी पड़ी जान।

छतरपुर। लवकुशनगर थाना की अक्टौहां चौकी के ग्राम सुरा में बुधवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे युवक पर आरोपियों ने हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों पर मामला दर्ज किया और 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस हत्याकांड में 11 लोगों पर प्रकरण दर्ज करने की मांग पूरी न होने पर मृतक के परिजनों ने शाम काे छतरपुर रोड संजयनगर के पास सुरा तिराहा पर जाम लगा दिया। मंगलवार की रात गांव में शादी समारोह के दौरान हो रही पंगत (प्रीतिभोज) में अनंतराम यादव का कुछ युवाओं से मामूली विवाद हो गया था। बुधवार की सुबह करीब 6.30 बजे अनंतराम शौच करके अपने घर की ओर आ रहा था। तभी दूसरे पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक राय होकर उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस विवाद को देख बीच-बचाव करने आए मृतक के चाचा झल्लू यादव पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया, उसके सिर व हाथ में गंभीर चोंटें आई हैं।

ज्यादा सलाद न देने पर हुआ था विवाद

ग्रामीणों ने बताया कि सुरा गांव में रामस्वरूप यादव के घर मंगलवार को आयोजित शादी समारोह में आरोपी भैयाराम व दुर्ग सिंह खाना खा रहे थे। मृतक अनंतराम खाना परोस रहा था आरोपियों ने पंगत के दौरान ज्यादा सलाद थाली में रखने उससे बोला। अनंतराम ने उन्हें कम सलाद रखी, इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। समारोह में तो जैसे -तैसे विवाद शांत हो गया। लेकिन रास्ते में इन आरोपियों ने उसे नाली में धकेल दिया गया।

आरोपियों ने अनंतराम को मारा था धक्का

घायल को लवकुशनगर के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए भर्ती किया गया, जहां से जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। लवकुशनगर थाना प्रभारी धन सिंह नलवाया ने बताया कि थाना क्षेत्र के सुरा गांव में मंगलवार की रात रामस्वरूप यादव के बच्ची की शादी थी। इसी शादी समारोह पंगत के दौरान मृतक और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने वहां बीच-बचाव कर दिया। इसके बाद घर के पास ही आरोपी पक्ष के लोगों ने अनंतराम को धक्का मारा, जिससे वह नाली में गिर गया। यहां दूसरी बार फिर विवाद की स्थिति बन गई, लेकिन बुजुर्गों के आ जाने पर मामला शांति हो गया।

पुलिस ने परिजन को दिखाई एफआईआर की कॉपी

बुधवार की शाम करीब 4 बजे मृतक पक्ष के लोगों ने संजयनगर के पास वा उर्मिल नदी के आगे सुरा तिराहे पर शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया। यह जाम करीब एक घंटे तक रहा, मृतक पक्ष का आरोप था कि जिन 11 लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं पुलिस उन लोगों पर एफआईआर नहीं कर रही है। जाम लगाने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि 9 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को एफआईआर की कॉपी दिखाई, शव को सड़क से हटाया। इसके बाद शाम को पुलिस की मौजूदगी में मृतक का अंतिम संस्कार हुआ।

पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में भैयाराम यादव, बुद्ध सिंह यादव, दुर्ग सिंह यादव, मायाराम यादव, भागचंद्र यादव, परसराम यादव, हरदयाल यादव, मोहन सिंह और देवी सिंह के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना को अंजाम देने वाले भइयाराम, दुर्ग सिंह, बुद्ध सिंह, मोहन सिंह सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...