रायसेन/बरेली, लॉकडाउन में भी दिनभर थाने के पीछे संचालित हो रही किराना दुकान, वाहनों की आवाजाही पर अंकुश नहीं। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, April 23, 2021

रायसेन/बरेली, लॉकडाउन में भी दिनभर थाने के पीछे संचालित हो रही किराना दुकान, वाहनों की आवाजाही पर अंकुश नहीं।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

लॉकडाउन में भी दिनभर थाने के पीछे संचालित हो रही किराना दुकान, वाहनों की आवाजाही पर अंकुश नहीं।

रायसेन/बरेली,  लॉकडाउन में भी दिनभर थाने के पीछे संचालित हो रही किराना दुकान, वाहनों की आवाजाही पर अंकुश नहीं।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश में बार-बार लॉकडाउन लगा रही है, लेकिन लॉक डाउन का जिला प्रशासन और नगर प्रशासन किस तरह से नागरिकों से पालन करवा रहे हैं यह देखने वाली बात है। यहां पर बरेली थाने के पीछे किनकी रोड पर किराना दुकान सुबह से शाम तक खुली रहना और उस दुकान पर उपभोक्ताओं के झुंड लग रहे संक्रमण को बढ़ावा दे रहा है।

देखे विडियो


जिला कलेक्टर उमाशंकर भार्गव के द्वारा जारी की गई कोरोना गाइडलाइन का पालन नगर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस प्रशासन नहीं करवा पा रहा है, तभी तो जगह-जगह पुलिस बैरिकेट्स लगे होने के बाद भी दोपहिया और चार पहिया वाहनों का घरों से बेवजह निकलना साथ ही नागरिकों का टहलना कोरोना संक्रमण को बढ़ावा दे रहा है। बाड़ी-बरेली क्षेत्र में सात दिवस में लगभग एक दर्जन से भी अधिक कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो चुकी हैं फिर भी पुलिस प्रशासन के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। थाना प्रभारी की ढिलाई पुलिस महकमे को बढ़ावा दे रही है। बरेली थाने के सामने, टॉकीज चौराहा और अन्य प्रमुख चौराहों पर पुलिस बैरिकेड तो लगाए गए हैं वह सिर्फ दिखावे के लिए क्योंकि यहां पर सुबह से पुलिस की तैनाती नहीं रहने के कारण आवागमन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...