नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, नगर को शीघ्र उपलब्ध होगा शव वाहन, विधायक संजय शर्मा ने की घोषण। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, April 20, 2021

नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, नगर को शीघ्र उपलब्ध होगा शव वाहन, विधायक संजय शर्मा ने की घोषण।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

नगर को शीघ्र उपलब्ध होगा शव वाहन, विधायक संजय शर्मा ने की घोषण।

नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, नगर को शीघ्र उपलब्ध होगा शव वाहन, विधायक संजय शर्मा ने की घोषण।

घातक रिपोर्टर, धर्मेन्द्र साहू, नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा।
तेंदूखेड़ा। कोरोना संक्रमण के दौरान लगातार बड़ रही अप्रत्याशित घटनाओं के चलते भय का वातावरण देखा जा रहा है। स्थिति यह है कि शवदाह करने के लिये भी परिजनो के अलावा अब पड़ोसी भी आगे आने से कतराने लगे है। नगर में शव वाहन ना होने की स्थिति में नगर परिषद के कचरा वाहनों में शवों को शमशान भूमि तक पंहुचाया जा रहा है। इस विषय को समाचार पत्रों के माध्यम से प्रमुखता से उठाया गया है। जिसे गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र के लोेकप्रिय विधायक संजय शर्मा ने नगर परिषद में शव वाहन उपलव्ध कराने की घोषण की है। निश्चित रूप से इस व्यवस्था से शवों को शमशान भूमि तक पंहुचाया जा सकेगा और मानवीय संवेदनायों पर हो रहे कुठाराघात से मुक्ति मिल सकेगी।

वाहन आने तक बनेगी वैकल्पिक व्यवस्था

शव वाहन की व्यवस्था को लेकर विधायक शर्मा द्वारा की गई घोषणा का स्वागत करते हुए नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीकांत पाटर ने स्पष्ट किया है कि चूंकि वाहन तत्काल आने में आवश्यक कार्यवाही होने तक लगभग दो माह का समय लग सकता है। ऐसी स्थिति में नगर परिषद के ही एक वाहन को शववाहन का रूप देकर उसको व्यवस्थित तरीके से बनाकर केवल शवदाह स्थल तक भेजने के लिये ही अधिकृत रहेगा। यह व्यवस्था लगभग समाचार लिखे जाने तक सुनिश्चित रूप से बन गई है।

मिलेंगे 5 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

विधायक संजय शर्मा के निजसचिव विनोद श्रीवास्तव से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी के चलते जहां अस्पतालों में ऑक्सीजन बैड की कमी देखने को मिल रही हेै। इस विषय को भी विधायक संजय शर्मा ने गंभीरता से लेते हुए तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा में 3 तथा सामुदायिक स्वास्थ्यकेंद्र रोसरा में 2 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की शीघ्र व्यवस्था की जा रहीं है। तत्काल प्रभाव से अधिकारियों को पत्र जारी करते हुए इनकी उपलब्धता 2-3 दिन के भीतर हो जायेगी। साथ ही जिले की अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता हेतु राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा के माध्यम से इसकी पूर्ति के लिये निवेदन किया है। ऑक्सीजन की कमी से जूझती जिले की अस्पतालों को यह ऑक्सीजन संजीवनी का कार्य करेगी। विधायक शर्मा की इस पहल का सभी वर्गो द्वारा जोरदार स्वागत किया जा रहा है।

जनता कर्फयू से ही संक्रमण को रोंके

कोरोना महामारी संपूर्ण देश के साथ हमारे नरसिंहपुर जिले को भी जकड़ लिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मरीजों की संख्या लगाातार बड़ती जा रही है। संक्रमण को फैलने से रोकने की दिशा में सैनेटाईजर और मास्क सोशल डिस्टेंसिंग भी जारी है। लेकिन इससे भी कहीं ज्यादा अब जनता कर्फयू की आवश्यकता है। संक्रमण की चैन तोड़ना ही एक मात्र उपाय बचा हुआ है। इसी में हम सभी की सुरक्षा है। हम सभी को मिलकर सहयोग करते हुए अब अपने-अपने घरों पर ही रहना होगा। बिना किसी कारण के घर से निकलने वालो को रोकना होगा। हम इस महामारी से सामुहिक रूप से ही लड़ सकेंगे और सामुहिक प्रयासों से ही इससे मुक्ति भी पा सकेंगे। अस्पतालो की स्थिति काफी गंभीर है। स्वास्थ्य सुविधायें बौनी साबित हो रही है। इसलिये 30 अप्रैल तक जनता कर्फयू का आहवान करते हुए इस अभियान में मिलकर सहयोग करे। उक्ताशय के विचार तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक संजय शर्मा ने क्षेत्र की जनता को अपील करते हुए कहा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...