राजगढ़/तलेन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर ले रही जानकारी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, April 29, 2021

राजगढ़/तलेन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर ले रही जानकारी।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर ले रही जानकारी।

राजगढ़/तलेन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर ले रही जानकारी।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। शासन के आदेश अनुसार ग्रामीण क्षेत्र व नगरीय क्षेत्र में कोरोना मुक्त अभियान बचाव एवं रोकथाम के लिए बचाओ नियंत्रण कार्य हेतु कोरोना बीमारी का ट्रांसमिशन चेन तोड़ने हेतु वह आम जन को कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु तथा जनजागृति करने के लिए कोरोना लक्षण का सर्वे दल द्वारा प्रतिदिन 50 घरों का सर्वे कोरोना वायरस के अंतर्गत किया जाना है। इस बीमारी की प्रतिदिन जानकारी सेक्टर प्रभारी द्वारा प्रतिदिन संबंधित सेक्टर सुपरवाइजर प्राप्त कर मुख्य नगरपालिका अधिकारी को दी जाएगी। इस संबंध में एक शिविर कार्यालय टप्पा में आयोजित किया गया जिसमें नायब तहसीलदार रामाकांत चोकसे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी रमेशचंद्र वर्मा, राजेश डोडिया आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं नगर पंचायत कर्मचारी उपस्थित थे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को एवं नगर पंचायत कर्मचारियों को इस शिविर में जानकारी हेतु प्रशिक्षण दिया गया। प्रत्येक वार्ड में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं कर्मचारियों का जो दल बनाया गया है वह वार्ड में घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करने में इस कार्य में जुट गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...