Post Top Ad
Friday, April 23, 2021
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
लोगों की आंखों के सामने ही आग मैं जलकर खाक हुआ टैंकर ड्राइवर, आखिर क्या हुआ ऐसा, यहाँ क्लिक कर जाने पूरी खबर।
लोगों की आंखों के सामने ही आग मैं जलकर खाक हुआ टैंकर ड्राइवर, आखिर क्या हुआ ऐसा, यहाँ क्लिक कर जाने पूरी खबर।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश। चंदौली जिले में शुक्रवार की दोपहर डीजल से भरा एक टैंकर आगे चल रहे ट्रैक्टर से टकरा गया, हादसे के बाद टैंकर में आग लग गई। जब तक लोग राहत-बचाव के लिए दौड़े, आग और भड़क चुकी थी। इस बीच टैंकर का ड्राइवर राजू पटेल केबिन में ही फंसा रह गया। उसे लोगों ने निकालने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। राजू लोगों की आंखों के सामने जिंदा जल गया। हादसे में टैंकर क्लीनर सुरक्षित है, वह बाहर आ गया था। यह हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाइवे-2 पर चंदौली मझवार स्टेशन के सामने का है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों तरफ हाइवे वाहनों का आवागमन रोक दिया, जिससे लंबा जाम लग गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
मौके पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार भी पहुंचे और पुलिस फोर्स के साथ लगकर नेशनल हाइवे-2 पर लगे जाम को खुलवा कर यातायात सुचारू करवाया। इस दौरान खुद पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को भी मोर्चा संभालना पड़ा। मृतक राजू सोनभद्र जिले के पन्नूगंज का रहने वाला था। टैंकर अलीनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया घटना में टैंकर ड्राइवर की स्टेयरिंग में फंसकर मौत हो गई है, शव के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
दरअसल, अलीनगर के भारत पेट्रोलियम डिपो से डीजल लेकर एक टैंकर सैयदराजा के लिए निकला था। टैंकर सदर कोतवाली क्षेत्र के गंगा रोड के पास नेशनल हाइवे-2 पर पहुंचा ही था कि आगे चल रहे ट्रैक्टर ने अचानक ब्रेक मार दिया। जिससे टैंकर, ट्रैक्टर से टकरा गया। इस दौरान टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया और टैंकर का ड्राइवर राजू उर्फ राजीव पटेल (26 साल) केबिन में स्टेयरिंग के नीचे फंस गया। टक्कर के बाद टैंकर में आग लग गई और देखते ही देखते आग तेज होने लगी। आसपास के लोग मौके पर दौड़े, टैंकर में फंसे राजू को लोगों ने निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए। इस दौरान आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते राजू की आग में जलकर मौत हो गई। इस घटना से नेशनल हाईवे-2 पर दोनों तरफ कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। मामले की जानकारी मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही कि टैंकर में भरे डीजल में आग नहीं लगी। नहीं तो फिर बड़ा विस्फोट होता और सैकड़ों की जाने जा सकती थीं। समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान टैंकर चालक का शरीर जलकर लगभग राख हो चुका था। उसके शरीर के कुछ ही अवशेष बचे हुए थे।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद