MP: कोरोना का कहर-महाकाल मंदिर के पुजारी समेत 66 की मौत, 17 दिन में 3 से 4 लाख पर पहुंचा संकर्मितों का आंकड़ा, 24 घंटे में 12,248 नए संक्रमित - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, April 18, 2021

MP: कोरोना का कहर-महाकाल मंदिर के पुजारी समेत 66 की मौत, 17 दिन में 3 से 4 लाख पर पहुंचा संकर्मितों का आंकड़ा, 24 घंटे में 12,248 नए संक्रमित

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

MP: कोरोना का कहर-

महाकाल मंदिर के पुजारी समेत 66 की मौत, 17 दिन में 3 से 4 लाख पर पहुंचा संकर्मितों का आंकड़ा, 24 घंटे में 12,248 नए संक्रमित
MP: कोरोना का कहर-महाकाल मंदिर के पुजारी समेत 66 की मौत, 17 दिन में 3 से 4 लाख पर पहुंचा संकर्मितों का आंकड़ा, 24 घंटे में 12,248 नए संक्रमित

मध्यप्रदेश में कोरोना से हालात इतने बिगड़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 12,248 नए संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 66 मरीजों की मौत हुई। संक्रमण दर एक दिन में सबसे ज्यादा 22.83% हो गई है। यानी जांच में हर चौथा व्यक्ति संक्रमित मिला। 1 अप्रैल को संक्रमण दर 10.4% थी। यही वजह है कि सरकार ने अधिकांश जिलों में लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए बढ़ाने का फैसला लिया है।

कोरोना से उज्जैन के महाकाल मंदिर के पुजारी महेश गुरु की मौत हो गई। दो दिन पहले भी एक पुजारी की मौत हुई थी। वहीं, पूर्व मंत्री व कांग्रेस MLA जीतू पटवारी भी संक्रमित मिले हैं। वह दमोह उपचुनाव के प्रचार में शामिल हुए थे। अब तक दमोह उपचुनाव प्रचार में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत 100 से ज्यादा नेता और कार्यकर्ता भाजपा कांग्रेस के संक्रमित हो चुके हैं।

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4 लाख 8 हजार 80 हो गया है। कोरोना की पहली पीक में सिंतबर 2020 में आई थी। तब एक लाख केस 70 दिन में मिले थे। कोरोना की दूसरी लहर में एक लाख केस मात्र 17 दिन में मिले। आंकड़े बता रहे हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण की रफ्तार 6 गुना ज्यादा है।

एक्टिव संक्रमित हुए 68,576 
प्रदेश में एक्टिव केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश में एक्टिव केस 68,576 हैं। यह आंकड़ा दिल्ली से 1,223 के कम हैं। दिल्ली में एक्टिव केस 69,799 हैं। मध्य प्रदेश में संक्रमण की दर 22.83% पहुंच गई है। जबकि दिल्ली में यह 24% है।

7 दिन में 373 मरीजों की गयी जान 
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 7 दिन में मध्यप्रदेश में पिछले 7 दिन में 373 मरीजों की मौत हुई हैं। श्मशान में कोरोना प्रोटोकॉल से इससे कई गुना ज्यादा शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। वजह यह है कि अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी है। गंभीर मरीजों के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन नहीं मिल रहे हैं। हालत यह है कि मरीज को लेकर परिजन भटक रहे हैं, लेकिन अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे।

नये संकर्मितों मै इंदौर भोपाल से आगे

दो दिन से भोपाल प्रदेश में कोरोना के नए केस के मामले में नंबर वन बना हुआ था। इंदौर में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 1692 संक्रमित मिले। यहां 7 की जान भी गई है। वहीं 1679 नए केस भोपाल में मिले हैं। 3 की मौत हुई है। इंदौर में 10 हजार 605 में एक्टिव केस हैं, जबकि भोपाल में 8593 इनकी संख्या है। शनिवार रात 10.30 बजे जामनगर से इंदौर के लिए 30 टन ऑक्सीजन लेकर पहला टैंकर पहुंचा। इसका पूरे शहर को इंतजार था। पहले टैंकर के आगमन पर भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने चंदन नगर में टैंकर का स्वागत किया।

ग्वालियर: यही रफ्तार रही तो बेड कम पड़ने लगेंगे
ग्वालियर के साथ ही पूरे प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर ने तूफान मचा रखा है। हर दिन के साथ रिकॉर्ड संक्रमित मिल रहे हैं। इसी तरह संक्रमण बढ़ता गया तो जल्द ही जिले में कोविड बेड कम पड़ जाएंगे। 24 घंटे में 1 हजार 58 संक्रमित सामने आए, जबकि 3337 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आई । 5 की मौत हुई है। ये सभी दो दिन पहले ही संक्रमित आए थे। कुल एक्टिव केस बढ़कर 5664 हो गए हैं।

जबलपुर : 19 दिन बाद नए संकर्मितों मैं आई गिरावट 
राहत की बात ये है कि शुक्रवार की तुलना में 11 केस कम आए हैं। 19 दिनों बाद ऐसा हुआ, जब संक्रमितों की संख्या कम आई। 30 मार्च से लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही थी। 2875 सैंपल की जांच में 787 नए केस आए। 585 मरीज ठीक होकर घर भी गए। एक्टिव केस 5314 हैं। सरकारी रिकॉर्ड में पिछले 24 घंटे में कोरोना से सात लोगों ने दम तोड़ा है। अब तक कुल मरने वालों की संख्या 325 हो गई। रिकवरी रेट भी घटकर 82.17 प्रतिशत हो गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...