Post Top Ad
Tuesday, May 18, 2021
Home
अपराध
गुजरात
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
कोविड की गाइड लाइन का पालन कराने पर महिलाओं ने पुलिस के पकड़े कालर, भीड़ का हमला, 10 महिलाओं सहित 100 लोगों पर मामला दर्ज, 19 गिरफ्तार।
कोविड की गाइड लाइन का पालन कराने पर महिलाओं ने पुलिस के पकड़े कालर, भीड़ का हमला, 10 महिलाओं सहित 100 लोगों पर मामला दर्ज, 19 गिरफ्तार।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
सूरत। लिंबायत क्षेत्र में रविवार की रात काे मोहल्ले में आवाजाही करने वाले लाेगाें काे पुलिस ने मना किया तो लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया, इस मामले में महिलाएं भी शामिल थीं। इतना ही नहीं कुछ महिलाओं ने पुलिसकर्मियों की कॉलर तक पकड़ ली और कुछ लाेग हाथापाई पर उतारू हाे गए। इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। इस मामले में पुलिस ने इसमें शामिल 19 लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं 10 महिलाओं और 100 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक रविवार रात करीब 8 बजे नाइट कर्फ्यू के दाैरान लिंबायत स्थित ओमनगर में कुछ लोग अनावश्यक रूप से बाहर घूम रहे थे। पुलिस इस समय पेट्रोलिंग करते वहां पहुंची, पुलिसकर्मियों ने सभी लाेगाें को अपने-अपने घरों में जाने के लिए कहा तो कुछ लोग उग्र हो उठे और नारेबाजी करने लगे। जब पुलिस ने बल प्रयोग किया तब 10 महिलाएं भी सामने आ गईं। कुछ महिलाओं ने पुलिसकर्मियों का कॉलर पकड़ लिया, वहीं कुछ लाेगाें ने पुलिसकर्मियों पर डंडे से हमला कर दिया। इसके चलते पूरे मोहल्ले में काफी अफरातफरी मच गई, कुछ लोगों ने नारेबाजी कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया, पुलिस ने लाठी चार्ज कर स्थिति को काबू में किया।
कर्फ्यू के दौरान पुलिस सब इंस्पेक्टर शांति चौधरी ने लोगों से सरकारी आदेश का पालन करने के लिए कहा था। लेकिन उनमें से एक व्यक्ति ने कहा कि आपको क्या तकलीफ है रोज क्यों चले आते हो, हम घर में नहीं जाएंगे। आप यहां से चले जाओ वरना अच्छा नहीं होगा कह कर धमकाने लगे, इसके बाद उन लाेगाें ने आसपास से भीड़ इकट्ठा कर लिया। अतिरिक्त पुलिस बल मंगाने के बाद लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर 19 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरेापियों के खिलाफ सरकारी काम में रुकावट और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
भीड़ ने महिला पीएसआई और उनकी टीम को घेर लिया था। उस भीड़ में से एक ने लोक रक्षक सतीश को डंडे से मारा, जिससे उसे चोट आई। एक महिला ने पीएसआई का काॅलर पकड़ लिया, पीएसआई समझदारी दिखाते हुए मौके से चली गई और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया। अतिरिक्त पुलिस बल लेकर पीएसआई वहां पहुंची तो दोबारा भीड़ इकट्ठी हाे गई और पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। इसके बाद एसआरपी ग्रुप को भी मौके पर बुलाया गया और 19 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
Tags
# अपराध
# गुजरात
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद