पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
कांग्रेस के पूर्व वन मंत्री की महिला मित्र के खुदकशी मामले में बेटे आर्यन व नोकरों ने कहा, सोनिया और उमर सिंघार के बीच होती थी नोक झोंक।

मध्यप्रदेश के पूर्व वन मंत्री और गंधवानी से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बंगले पर महिला मित्र सोनिया भरद्वाज की खुदकुशी के मामले में उमंग सिंघार के खिलाफ शाहपुरा थाने में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए बयान में सोनिया के बेटे आर्यन और नौकरों ने माना है कि दोनों के बीच नोंकझोंक होती थी। पुलिस के मुताबिक महिला के पर्स से मिले सुसाइड नोट, नौकरों और सोनिया के बेटे आर्यन के बयानों के आधार पर कार्रवाई की गई है। एएसपी राजेश सिंह भदौरिया के मुताबिक सिंघार के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज किया गया है। रविवार को शाहपुरा स्थित बंगले पर उनकी गर्लफ्रेंड 39 साल की सोनिया भारद्वाज ने खुदकुशी कर ली थी, उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। ASP राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि अब तक की पूछताछ में सामने आया कि सिंघार जल्द ही सोनिया से शादी करने वाले थे, उनकी पहचान एक मेट्रिमोनियल वेबसाइट के माध्यम से हुई थी। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि उनकी शादी कब होने वाली थी। परिचितों के मुताबिक सोनिया ने पहले पति को छोड़कर दूसरी शादी की थी, लेकिन कुछ दिन बाद वह रिश्ता भी टूट गया। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में मृतक ने किसी को सीधे जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस की मानें तो अब पूरा मामला सोनिया के परिवार के बयान पर टिका है।
 |
| श्मशान घाट पर सोनिया की मां को गले लगाकर सांत्वना देते पूर्व मंत्री उमंग सिंघार। |
इधर, सोमवार दोपहर पोस्टमाॅर्टम के बाद परिजन सोनिया का शव कोलार सनखेड़ी विश्राम घाट ले आए, सोनिया का बेटा और मां भी साथ थी। कुछ देर बाद विधायक उमंग सिंघार भी वहां पहुंचे, उन्होंने सोनिया के बेटे और मां से बात की। सोनिया के बेटे आर्यन ने अंतिम संस्कार किया, हालांकि किसी ने भी इस बारे में कुछ भी कहने से इंकार किया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को सोनिया की मां को दिखाया है, इसके अलावा इसमें राइटिंग एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है। हालांकि अब इस मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का भी बयान आया है। उनका कहना है कि सोनिया के पिता नहीं हैं, उनकी मां भोपाल आ गई हैं, पुलिस उनसे बातचीत कर रही है। उमंग सिंघार से भी पुलिस ने पूछताछ की है, इस पूरे मामले में जल्द पूरी स्थिति साफ हो जाएगी। ASP राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि सोनिया और विधायक उमंग सिंघार करीब 2 साल से संपर्क में थे। सिंघार के तो अभी तक अंबाला जाने की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन सोनिया दो बार भोपाल में आ चुकी थी। अभी वह करीब एक महीने से भोपाल में उनके ही बंगले में ठहरी हुई थी। पुलिस इस मामले में सिंघार के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।
पिछली जिंदगी का खुला राज
सोनिया की कहानी बड़ी दिलचस्प है। एक ओर वह बड़े ऊंचे ख्वाब रखती थी, वहीं निजी जिंदगी से भी संतुष्ट नहीं रही। परिचितों के मुताबिक पहले पति को छोड़कर उसने दूसरी शादी की थी, लेकिन कुछ दिन बाद वह रिश्ता भी टूट गया। हालांकि बेटे से बहुत प्यार करती थी। वह अंबाला के बलदेव नगर इलाके के सेठी एन्क्लेव में अपनी मां के साथ रहती थी। सोनिया के भांजे (बहन का बेटा) दीपांशु ने बताया कि भोपाल से मौसी की मौत की खबर मिलने के बाद रात में ही वह अपनी नानी और मौसेरे भाई (सोनिया के बेटे) आर्यन को ट्रेन में चढ़ाकर आया है। आर्यन शिमला में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा है, जिसे पति के साथ अनबन के बावजूद सोनिया खुद ही पढ़ा रही थी।
No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद