Post Top Ad
Tuesday, May 18, 2021
तूफान मैं भारतीय जहाज डूबा, 130 लोग अभी लापता, 146 को बचाया।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
मुंबई से 175 किलोमीटर दूर हीरा ऑयल फील्ड्स के पास ताऊ ते तूफान की वजह से फंसा भारतीय जहाज P-305 समुद्र में डूब गया है। भारतीय नौसेना ने इसमें सवार 146 लोगों को बचा लिया है, जबकि 130 से ज्यादा लापता हैं। इसी जगह एक और भारतीय जहाज फंसा है, इसमें सवार लोगों को बचाने के लिए INS कोलकाता को भेजा गया है। बताया जा रहा है कि इसमें 137 लोग सवार हैं, इनमें से 38 को सुरक्षित निकाल लिया गया है। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने बताया, बॉम्बे हाई इलाके में स्थित हीरा तेल क्षेत्र में नौका पी-305 की मदद के लिए INS कोच्चि को भेजा गया था। INS तलवार को भी खोज और राहत अभियान के लिए तैनात किया गया था। दूसरे जहाज यानी GAL कंस्ट्रक्टर से भी इमरजेंसी मैसेज मिला था, जिस पर 137 लोग सवार हैं और वह मुंबई तट से आठ नॉटिकल मील दूर है। इसकी मदद के लिए INS कोलकाता को रवाना किया गया है। नेवी के हेलिकॉप्टर स्टैंड बाय रखे गए हैं। मौसम में थोड़ा सुधार होने पर इन्हें रेस्क्यू में लगा दिया जाएगा।
कमांडर मधवाल ने कहा कि इससे पहले सोमवार को दिन में अरब सागर में चक्रवात की वजह से डावांडोल हुए भारतीय टगबोट कोरोमंडल सपोर्टर IX में फंसे 4 क्रू मेंबर्स को नौसेना के हैलिकॉप्टर के जरिए बचाया गया। उन्होंने कहा कि समुद्र में फंसे इस जहाज के मशीनरी वाले हिस्सों में पानी भर गया था, जिसकी वजह से यह आगे नहीं बढ़ पा रहा था, इसकी बिजली सप्लाई भी बंद हो गई थी। उन्होंने बताया कि चक्रवात को देखते हुए भारतीय नौसेना के 11 गोताखोर दल तैयार रखे गए हैं, बारह बाढ़ राहत दल और मेडिकल टीम को भी तैनात किया गया है। तूफान प्रभावित राज्यों में जरूरत पड़ने पर इन्हें भेजा जाएगा।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# महरास्ट्र
Share This
About Ghatak reporter
महरास्ट्र
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद