रिश्ते शर्मशार :- बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, जमीनी विवाद का था मामला। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, May 18, 2021

रिश्ते शर्मशार :- बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, जमीनी विवाद का था मामला।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

रिश्ते शर्मशार :- बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, जमीनी विवाद का था मामला।


रिश्ते शर्मशार :- बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, जमीनी विवाद का था मामला।

हरियाणा के करनाल जिले में जमीनी विवाद में छोटे भाई की हत्या का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह ही पुलिस को वारदात की सूचना दी गई, कत्ल करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान गांव ओंगद निवासी 30 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है, आरोपी भाई का नाम महेंद्र है। कत्ल करने से पहले दोनों भाइयों के बीच झगड़ा और हाथापाई हुई थी। फिर तैश में आकर महेंद्र ने सोनू पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात सोमवार देर रात की है, दोनों भाई ड्राइवर का काम करते थे। वारदात के समय मृतक सोनू की पत्नी उसके 4 वर्षीय और डेढ़ वर्षीय बेटों को लेकर अपने मायके गई हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों में जमीन का बंटवारा हो चुका था, लेकिन खेत के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। निसिंग थाना प्रभारी ऋषि पाल ने बताया कि फोरेंसिक विभाग की टीम ने साक्ष्य जुटा लिए हैं, फिलहाल आरोपी फरार है। परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं, जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...