एकात्म दिवस पर शंकर व्याख्यानमाला का विशेष आयोजन 17 मई को। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, May 16, 2021

एकात्म दिवस पर शंकर व्याख्यानमाला का विशेष आयोजन 17 मई को।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

लाइव प्रसारण यू-ट्यूब लिंक पर। 

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में आचार्य शंकराचार्य जयंती के अवसर पर शंकर व्याख्यानमाला के विशेष प्रसंग का ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है। आचार्य शंकराचार्य जयंती को एकात्म दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सोमवार 17 मई 2021 को प्रातः 9 बजे कांची कामकोटि पीठ के 70वें पीठाधिपति जगद्गुरु पूज्य शंकर विजयेन्द्र सरस्वती शंकराचार्य स्वामीजी 'आचार्य शंकर-सार्वभौम एकता के ब्रह्मनाद' विषय पर सारस्वत प्रबोधन देंगे। इसी दिन शाम 6 बजे दक्षिणाम्नाय शारदा पीठ, श्रृंगेरी के जगद्गुरु शंकराचार्य विधुशेखर भारती 'सन्निधानम् सीश्रीयंत्र एवं अद्वैत वेदान्त'' विषय पर सारस्वत प्रबोधन देंगे। डॉ. संजय द्विवेदी, ध्रुव बैंड द्वारा आचार्य शंकर विरचित स्तोत्रों का गायन भी किया जाएगा।

प्रमुख सचिव संस्कृति और न्यासी सचिव शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि संस्कृति विभाग के आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास द्वारा जन अभियान परिषद, आदि शंकरा ब्रह्म विद्यापीठ सोमश्रम उत्तरकाशी, अर्श विद्या मंदिर राजकोट, हिंदू धर्म आचार्य सभा के सहयोग से शंकर व्याख्यानमाला का विशेष ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है। प्रबोधन का लाइव प्रसारण आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास के यू-ट्यूब लिंक https://youtube.com/c/AcharyaShankarSanskritikEktaNyas पर किया जाएगा।

जगदगुरु पूज्य शंकर विजयेन्द्र सरस्वती शंकरचार्य स्वामीजी कांची कामकोटि पीठ के 70वें पीठाधिपति है। स्वामीजी ने वर्ष 1983 में मात्र 13 वर्ष की आयु में पूज्य जयेन्द्र सरस्वती शंकरचार्य स्वामीजी से संन्यास दीक्षा ग्रहण की थी। कांची परमाचार्य (68वें आचार्य) व पूज्य जयेन्द्र सरस्वती स्वामीजी (69वें आचार्य) के सानिध्य में रहने के कारण आपको प्रेम से बाल स्वामीजी के नाम से भी जाना जाता है। स्वामीजी ने दोनों आचार्यों के साथ पदयात्राएँ की हैं और जयेन्द्र सरस्वती स्वामीजी के साथ भारत और नेपाल की व्यापक यात्राएँ भी की हैं।

स्वामीजी के मार्गदर्शन में अनेक चिकित्सालय, वेद पाठशालाएँ, विद्यालय, महाविद्यालय, गौ-शालाएँ और वृद्धाश्रम संचालित किए जा रहे हैं। संस्कृति प्रशिक्षण शिविर जैसी अनेक गतिविधियाँ प्रारम्भ करने के साथ ही आप अनेक सभाओं का आयोजन करते हैं, यथा वेद धर्म शास्त्र परिपालन सभा, अद्वैत सभा, वेद भाष्य सभा, गुरुवर शास्त्र सभा, वार्षिक पंचाङ्ग सभा, अग्निहोत्र सभा इत्यादि। आपने पूर्वोत्तर में वेद, विद्या व वैद्य प्रकल्प प्रारम्भ किया। स्वामीजी ने विद्या में नवाचार के लिए एकीकृत शिक्षा की संकल्पना की है। स्वामीजी आचार्य शंकर द्वारा परिकल्पित वैश्विक एकता, मंत्री एवं सद्भावना के विस्तार के लिए वृहत् कार्य कर रहे हैं।


No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...