कोरोना का कहर :- पिछले 24 घंटे में टूटे पिछले रिकॉर्ड, संक्रमितों की संख्या 36 लाख के ऊपर, 4 लाख 14 मिले नए संकर्मिति। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, May 7, 2021

कोरोना का कहर :- पिछले 24 घंटे में टूटे पिछले रिकॉर्ड, संक्रमितों की संख्या 36 लाख के ऊपर, 4 लाख 14 मिले नए संकर्मिति।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

कोरोना का कहर :- पिछले 24 घंटे में टूटे पिछले रिकॉर्ड, संक्रमितों की संख्या 36 लाख के ऊपर, 4 लाख 14 मिले नए संकर्मिति।


कोरोना का कहर :- पिछले 24 घंटे में टूटे पिछले रिकॉर्ड, संक्रमितों की संख्या 36 लाख के ऊपर, 4 लाख 14 मिले नए संकर्मिति।

देश में कोरोना के नए केस ने फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है, बीते 24 घंटे में 4.14 लाख संक्रमितों की पहचान हुई, नए केस का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। 3,920 मरीजों ने इस महामारी से जान गंवाई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि 3.28 लाख मरीज ठीक भी हो गए। बीते सात दिन में यह तीसरा मौका है जब 4 लाख से ज्यादा मरीज मिले। इससे पहले 30 अप्रैल को 4.02 लाख और 5 मई को 4.12 लाख मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी चिंता बढ़ा रही है, इसमें बीते 24 घंटे में 81,663 की बढ़ोतरी हुई है। अभी 36.44 लाख संक्रमितों का इलाज चल रहा है, बीते 7 दिन के अंदर ही इसमें 3.80 लाख की बढ़ोतरी हुई है, कुल एक्टिव केसों में 27 लाख सिर्फ 10 राज्यों के हैं।

45 साल से ऊपर के करीब 31 प्रतिशत आबादी को लगी वैक्सीन

इस दौरान प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्यों को उन इलाकों की पहचान करने के लिए एडवाइजरी भेजनी चाहिए, जहां पॉजिटिविटी रेट 10% से ज्यादा हो और ICU समेत हॉस्पिटल बेड्स 60 प्रतिशत से ज्यादा भर चुके हों। प्रधानमंत्री को बताया गया कि राज्यों को अब तक कुल 17.17 करोड़ वैक्सीन के डोज सप्लाई की जा चुकी है। देश में 45 साल से ऊपर की करीब 31 प्रतिशत आबादी को कम से कम वैक्सीन की एक डोज दी जा चुकी है।

कोरोना अपडेट्स

  • हिमाचल प्रदेश में बीती रात 12 बजे से कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह कर्फ्यू 16 मई की रात तक रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश में धारा 144 लागू रहेगी। इस दौरान सभी निजी और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
  • दिल्ली में संक्रमण के बढ़ते मामलों और संसाधनों की कमी के चलते बिगड़ते हालातों को देखते हुए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से आने वालों के लिए 14 दिन का इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन जरूरी कर दिया गया है।

दवाइयों की उपलब्धता का PM ने किया रिव्यू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश में कोरोना के हालात का रिव्यू किया, इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का भी रिव्यू किया। उन्होंने हॉस्पिटल बेड्स और दवाइयों की उपलब्धता की भी समीक्षा की। PMO के मुताबिक, रिव्यू के दौरान प्रधानमंत्री को उन 12 राज्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जहां एक्टिव केस 1 लाख से ज्यादा हैं। उन्हे उन जिलों के बारे में भी बताया गया, जहां सबसे ज्यादा मौतें रिकॉर्ड की जा रही हैं।

कोरोना का कहर :- पिछले 24 घंटे में टूटे पिछले रिकॉर्ड, संक्रमितों की संख्या 36 लाख के ऊपर, 4 लाख 14 मिले नए संकर्मिति।

कोरोना महामारी देश के अंदर आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए - 4.14 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौतें - 3,920
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए - 3.28 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके - 2.14 करोड़
अब तक ठीक हुए - 1.76 करोड़
अब तक कुल मौतें - 2.34 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या - 36.44 लाख

राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र
यहां गुरुवार को 62,194 लोग संक्रमित पाए गए। 63,842 लोग रिकवर हुए और 853 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 49.42 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 42.27 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 73,515 लोगों की मौत हो गई। 6.39 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश
यहां गुरुवार को 26,622 लोग संक्रमित पाए गए। 28,902 लोग रिकवर हुए और 350 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 14.25 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 11.51 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,501 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 2.59 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को 19,133 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 20,028 लोग ठीक हुए और 335 की मौत हो गई। अब तक 12 लाख 73 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 11 लाख 64 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 18,398 मरीजों की मौत हो चुकी है। 90,629 का इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़
यहां गुरुवार को 13,846 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 11,600 लोग ठीक हुए और 212 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.16 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.75 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,950 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.31 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में गुरुवार को 12,545 लोग संक्रमित मिले। 13,021 लोग रिकवर हुए और 123 की मौत हो गई। अब तक 6.45 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4.90 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,035 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.47 लाख मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
राज्य में गुरुवार को 12,421 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 12,965 लोग ठीक हुए और 86 की मौत हो गई। अब तक 6.37 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.42 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,160 लोगों की मौत हो चुकी है। 88,614 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...