Post Top Ad
Friday, May 7, 2021
Home
कोरोना
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
कांग्रेस के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, कोरोना से मृत परिजनों को मिले 4-4 लाख, पंचायत स्तर पर बनाई जाए स्वास्थ्य समितियां।
कांग्रेस के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, कोरोना से मृत परिजनों को मिले 4-4 लाख, पंचायत स्तर पर बनाई जाए स्वास्थ्य समितियां।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे।
मप्र में कोरोना महामारी की रफ्तार भले ही स्थिर है, लेकिन मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। कमलनाथ ने मांग की है कि कोरोना से मरने वालों के अधिकांश आश्रितों के सामने आर्थिक संकट है, ऐसे में सरकार कोरोना को प्राकृतिक आपदा घोषित करे और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दे। वहीं, दिग्विजय सिंह ने पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य समिति गठन करने के लिए कहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
बता दें कि सरकारी कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री कोरोना योद्धा योजना चल रही है, जिसमें कोरोना से मौत के बाद उनके आश्रितों को 50 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। सरकार ने हाल ही में मंडी कर्मचारी की यदि कोरोना से मौत होती है तो उसके परिजनों को 25 लाख रुपए की सहायता निधि देने का निर्णय लिया है। यह फैसला हाल ही में मंडी कर्मचारियों की कोरोना से हुई मौत के बाद लिया गया है, लेकिन उपार्जन के दौरान आर्थिक सहायता का प्रावधान नहीं किया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मप्र में प्रतिदिन 12 हजार से अधिक नए संक्रमित मिल रहे है, जबकि वास्तव में इनकी संख्या कई गुना अधिक है। उन्होंने क्योंकि पर्याप्त संख्या में टेस्टिंग नही होने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण के बढ़ने से वास्तविक स्थिति का अनुमान लगाना मुश्किल है। दिग्विजय ने ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के नियंत्रण के लिए शिवराज को कई सुझाव दिए हैं।
Tags
# कोरोना
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Labels:
कोरोना,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद