बीते 24 घंटों मैं लगातार दूसरे दिन भी संक्रमित मरीजो मैं आई कमी, अब कुल संक्रमित ढाई करोड़ के ऊपर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, May 18, 2021

बीते 24 घंटों मैं लगातार दूसरे दिन भी संक्रमित मरीजो मैं आई कमी, अब कुल संक्रमित ढाई करोड़ के ऊपर।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

बीते 24 घंटों मैं लगातार दूसरे दिन भी संक्रमित मरीजो मैं आई कमी, अब कुल संक्रमित ढाई करोड़ के ऊपर।


बीते 24 घंटों मैं लगातार दूसरे दिन भी संक्रमित मरीजो मैं आई कमी, अब कुल संक्रमित ढाई करोड़ के ऊपर।

कोरोना की दूसरी लहर के भयानक आंकड़े ऊंचाई छूने के बाद तेजी से नीचे आने लगे हैं। सोमवार को तो ये आंकड़े बहुत राहत देने वाले रहे। लगातार दूसरे दिन देश में एक्टिव केस में एक लाख से ज्यादा की कमी आई। यह संख्या रिकॉर्ड 1.63 लाख रही। इससे पहले रविवार को एक लाख एक्टिव केस कम हुए थे। बीते 24 घंटों में 2.62 लाख नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या ढाई करोड़ के पार हो गई। 4.22 लाख मरीज ठीक भी हुए। हालांकि, मौतों की संख्या अब भी 4 हजार से ज्यादा बनी हुई है। इस दौरान 4,334 लोगों की मौत हो गई।

19 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत सरकार ने अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 20 करोड़ से अधिक (20 करोड़ 28 लाख 9 हजार 250) वैक्सीन डोज मुफ्त उपलब्ध कराए हैं। 1.84 करोड़ से अधिक (एक करोड़ 84 लाख 41 हजार 478) वैक्सीन डोज अभी भी उनके पास उपलब्ध हैं। इसके अलावा अगले 3 दिनों में उन्हें लगभग 51 लाख डोज और मिल जाएगी।
  • कोरोना महामारी के बीच वकीलों को भी फ्रंटलाइन वर्कर्स घोषित करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने सरकार को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
  • दिल्ली और हरियाणा में लॉकडाउन एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। दोनों राज्यों में अब 24 मई तक पाबंदियां जारी रहेंगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्‌टर ने रविवार को इसका ऐलान किया। केजरीवाल ने बताया कि कोरोना पर काबू पाने के लिए 17 मई को खत्म होने वाले लॉकडाउन को 24 मई तक के लिए बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा हमने वैक्सीन की कमी पर केंद्र सरकार को चिठ्ठी भी लिखी है।

बीते 24 घंटों मैं लगातार दूसरे दिन भी संक्रमित मरीजो मैं आई कमी, अब कुल संक्रमित ढाई करोड़ के ऊपर।

कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए - 2.62 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौतें - 4,334
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए - 4.22 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके - 2.52 करोड़
अब तक ठीक हुए - 2.15 करोड़
अब तक कुल मौतें - 2.78 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या - 33.48 लाख

प्रमुख राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र
यहां सोमवार को 26,616 लोग संक्रमित पाए गए। 48,211 लोग ठीक हुए और 516 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 54.05 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 48.74 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 82,486 लोगों की मौत हो गई। 4.45 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश
यहां सोमवार को 9,345 लोग संक्रमित पाए गए। 23,045 लोग ठीक हुए और 271 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.28 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 14.62 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 17,817 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1.49 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
दिल्ली में सोमवार को 4,524 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 10,918 लोग ठीक हुए और 340 की मौत हो गई। अब तक 13.98 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.20 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,846 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 56,049 का इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़
यहां सोमवार को 6,577 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 13,865 लोग ठीक हुए और 149 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.19 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,883 मरीजों की मौत हो चुकी है। 96,156 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में सोमवार को 7,135 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 12,342 लोग ठीक हुए और 81 की मौत हो गई। अब तक 7.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.50 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,202 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 99,620 लोगों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
राज्य में सोमवार को 5,921 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 11,513 लोग ठीक हुए और 77 की मौत हो गई। अब तक 7.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.41 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,069 लोगों की मौत हो चुकी है। 88,983 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...