Post Top Ad
Tuesday, May 18, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रीवा
वायरल न्यूज़
लाल फीताशाही को भाजपा सांसद ने दिखाया आईना, कोविड केयर केयर सेंटर के टॉयलेट को गंदा देख बिना ब्रश को देख हाथों मैं ग्लव्ज पहनकर की सफाई।
लाल फीताशाही को भाजपा सांसद ने दिखाया आईना, कोविड केयर केयर सेंटर के टॉयलेट को गंदा देख बिना ब्रश को देख हाथों मैं ग्लव्ज पहनकर की सफाई।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
मध्यप्रदेश में रीवा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। कोविड सेंटर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने गंदा शौचालय देखा तो रहा नहीं गया। ब्रश नहीं मिली तो हाथों में ग्लव्ज पहनकर खुद ही शौचालय साफ करने लग गए। उनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका वीडियो भी बना लिया। रीवा क्षेत्र से दूसरी बार निर्वाचित भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा सोमवार को मऊगंज जनपद पंचायत क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कई पंचायतों व कोविड सेंटरों का निरीक्षण किया। वह कुंज बिहारी कोविड सेंटर का जायजा लेने भी पहुंचे, यहां शौचालय में गंदगी होने की शिकायत लोगों ने की। इस पर वह खुद मौके पर पहुंचे, शौचालय पूरी तरह गंदा पड़ा था। पहले तो उन्होंने फटकार लगाई फिर सांसद ने खुद हाथों में ग्लब्स पहना और खुद ही साफ करने लगे।
ग्लव्ज पहनकर शौचालय साफ होने तक घिसाई करते रहे। जब शौचालय काला से सफेद दिखने गला, तो बताया कि ऐसे सफाई रखी जाती है। इस दौरान आसपास खड़े किसी भी अधिकारी की संवेदना नहीं जागी। कुछ भाजपा कार्यकर्ता पानी पहुंचाने में मदद की। इसी बीच, सांसद के इस निराले अंदाज का कार्यकर्ता ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। बता दें, स्वच्छता को लेकर सांसद मिश्रा चर्चाओं में रहे हैं। यहां तक कि राष्ट्रीय मीडिया में भी कई बार उनके स्वच्छता संबंधी अभियान को लेकर तारीफ हो चुकी है। इससे पहले कोरोना महामारी में उन्होंने घर-घर जाकर संक्रमितों का बाहर से हाल-चाल लेते भी देखे गए हैं। कोरोना की पहली लहर के दौरान उन्होंने कलेक्टर से कोविड वार्ड में सफाई करने की अनुमति भी मांगी थी। सफाई को लेकर उनके लगन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी तारीफ कर चुके हैं।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रीवा
# वायरल न्यूज़
Share This
About Ghatak reporter
वायरल न्यूज़
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रीवा,
वायरल न्यूज़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद