Post Top Ad
Sunday, May 16, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बिहार
वायरल न्यूज़
शर्मशार :- 3 बच्चो को चोरी के आरोप मैं गांव मे नंगा घुमाया, 2 किलोमीटर दूर थाने से पुलिस नहीं पहुंची; देखे विडियो।
शर्मशार :- 3 बच्चो को चोरी के आरोप मैं गांव मे नंगा घुमाया, 2 किलोमीटर दूर थाने से पुलिस नहीं पहुंची; देखे विडियो।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
गया जिले के तारीडीह गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां 3 नाबालिग बच्चों को नंगा कर पूरे गांव में घुमाया गया, आरोप महज बैट्री चोरी करने का लगा था। पंचायत के फरमान पर लोग तीनों बच्चों को नंगा कर लोग गांव में घुमाते रहे, लेकिन किसी ने रोका तक नहीं।
लॉकडाउन में भी बड़ी संख्या में लोग जुट गए। जहां बच्चों के साथ ये शर्मनाक वाकया हुआ, वहां से महज 2 किमी की दूरी पर बोधगया थाना है, फिर भी कोई नहीं पहुंचा। बच्चे खुद को छोड़ देने के लिए गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन भीड़ में मौजूद लोगों का दिल नहीं पसीजा। लोग मजे से इसका वीडियो बनाते रहे, फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। वीडियो के आधार पर इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, सभी आरोपी वीडियो में साफ दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चों पर ई-रिक्शा की बैट्री चोरी करने का आरोप था। चोरी का आरोप लगाने के बाद लोगो ने गांव में ही पंचायत बुलाकर तीनों बच्चों के कपड़े उतरवाए और फिर उसी स्थिति में पूरे गांव में घुमाया। इस मामले में अभी यह पता नहीं लग पाया है कि पंचायत में किन लोगों ने नाबालिगों को ऐसी सजा देने का फैसला सुनाया, उनके खिलाफ कार्रवाई भी नहीं हुई। बैट्री चोरी की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी गई। ऐसे में पंचायत के तुगलकी फरमान का खामियाजा नाबालिग बच्चों को भुगतना पड़ा।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# बिहार
# वायरल न्यूज़
Share This
About Ghatak reporter
वायरल न्यूज़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद