Post Top Ad
Sunday, May 16, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रतलाम
ऑन लाइन गेम के आदि दो दोस्तों ने ली अपने तीसरे दोस्त की जान, गेम के टास्क की तरह ही तोड़ी गर्दन की हड्डी; यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।
ऑन लाइन गेम के आदि दो दोस्तों ने ली अपने तीसरे दोस्त की जान, गेम के टास्क की तरह ही तोड़ी गर्दन की हड्डी; यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
मध्यप्रदेश के रतलाम में एक नाबालिग की उसके ही दो दोस्तों ने हत्या कर दी। उसे मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलने के लिए गांव के बाहर बुलाया। खेलते समय गेम की टास्क की तरह उसका गला तेजी से घुमाया, जिससे गले की हड्डी टूट गई और मौके पर ही मौत हो गई। किसी को पता न चले इसलिए शव को जमीन में गाड़ दिया। जब नाबालिग घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस की पूछताछ में दोनों पकड़ गए, एक आरोपी नाबालिग है। घटना रतलाम के आलोट से 5 किलोमीटर दूर दयालपुरा गांव की है। बताया जाता है कि आरोपी और मृतक तीनों अच्छे मित्र थे। तीनों ऑनलाइन गेम के एडिक्ट थे। पुलिस ने बताया कि नेपाल सिंह ने शनिवार सुबह थाने पर जानकारी दी कि उनका बेटा विशाल सिंह (15) शुक्रवार रात से ही लापता है, वह 9वीं का छात्र था। रात 9 बजे उसे कॉल आया था, इसके बाद वह अपनी भाभी से बाहर जाने की बात कह कर निकला है। उसको रातभर सभी जगह तलाश गया लेकिन पता नहीं चला।
थाना प्रभारी दीपक शेजवार ने अपनी टीम के साथ गांव में पूछताछ शुरू की। गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि आखिरी बार विशाल अपने दोस्त उल्फत सिंह पुत्र शंकर सिंह (18) और एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ बाइक से जाते दिखा था। पुलिस ने पूछताछ की तो दोनों गुमराह करने लगे, सख्ती पर पूछने पर हत्या की बात कबूल की। आरोपी उल्फत सिंह ने बताया कि विशाल सिंह उनके सिगरेट पीने, तंबाकू खाने और लड़कियों से संबंध होने की बात की उसके परिजनों को बताई थी, इसी के बाद से वह बदला लेना चाहता था। उसने फोन काॅल कर गेम खेलने बुलाया, फिर दोपहिया वाहन से गांव से कुछ दूरी पर खुदी जगह पर ले गए। गेम में टास्क की तरह दोनों उसकी गर्दन को तेजी से घुमाने लगे, जिससे उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई और मौके पर ही विशाल की मौत हो गइ्र। इसके बाद दोनों ने शव को गड्डे में गाड़ दिया, उसपर मिट्टी व पत्थर डाल दिए। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से एक को जेल और दूसरे को बाल संरक्षण गृह भेज दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी गले की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रतलाम
Share This
About Ghatak reporter
रतलाम
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रतलाम
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद