Post Top Ad
Tuesday, May 18, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजगढ़/बोड़ा, लॉकडाउन तोड़ने वालों पर प्रशासन ने की कार्रवाई, 5 दुकाने की सील कर लगाया जुर्माना।
राजगढ़/बोड़ा, लॉकडाउन तोड़ने वालों पर प्रशासन ने की कार्रवाई, 5 दुकाने की सील कर लगाया जुर्माना।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/बोड़ा।
बोड़ा। बेकाबू हुए कोरोना संक्रमण को रोकने जिले में लगाए गए कोरोना कर्फ्यू तोड़कर दुकानें खोलने वाले दुकानदारों पर प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। संक्रमण के फैलाव की गंभीर स्थिति के बीच मंगलवार दोपहर 1 बजे को बोड़ा कस्बे के बस स्टैंड में ज्यादातर दुकानें आगे से सील होने के बावजूद कुछ किराना दुकानदार पीछे की शटर से किराना बेच रहे थे जिसकी शिकायत व्यापारी द्वारा नायब तहसीलदार को दी थी। इसकी सूचना पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कार्रवाई के लिए तुरंत एसडीएम को निर्देशित किया तो नायब तहसीलदार किरण धाकड़ ओर दरोगा प्रताप सिंह राजपूत व थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे के साथ पुलिस फोर्स के साथ बस स्टैंड पहुँची ओर नरसिंहगड़ रोड़ बस स्टेंड पर स्थित किराने की दुकाने आगे से सील होने के बावजूद गोपाल गुप्ता किराना स्टोर्स द्वारा बिना किसी अनुमति से दुकान खोलकर व्यापार कर रहा था जिसकी शिकायत आने पर 10 हजार रूपए का जुर्माना ठोका ओर जब तक कोरोना कर्फ्यू नही खुले तब तक के लिए दुकान सील की गई। इसके बाद बस स्टेंड पर किराने की दुकाने सील होने के बावजूद कुछ दुकानदारों ने पीछे की शटर से किराना सामान बेच रहे थे जिसकी सूचना पर 5 दुकानो पर 2500 रूपए की चलानी कार्रवाई की गई। सील करने के बाद दूकानो की शटर पर सूचना के लिए पर्चे चस्पा कराए है (जिनमे लिखा है कि यह दुकान कोविड 19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन के लिए जब तक कोरोना कर्फ़्यू नही खुलता है तब तक के लिए सील की गई है) जिन दुकानो को सील किया गया है उनमें सभी किराना दुकाने शामिल है। कार्यवाही में नायब तहसीलदार किरण धाकड़ ,राजस्व प्रभारी देवकरण यादव, दरोगा प्रताप सिंह राजपूत, तरुण सेन, दीवान सिंह राजपूत, लक्ष्मीनारायण यादव, महेश राठौर, मांगीलाल यादव, अशोक यादव, बोड़ा पुलिस के आरक्षक देवेन्द्र दांगी, धर्मवीर, महेश गावरी, विक्रम जनसेवक आदि लोग शामिल थे।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद