Post Top Ad
Tuesday, May 18, 2021
Home
कोरोना
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, कोरोना गाइडलाइन को दरकिनार करते हुए डीएपी का हो रहा वितरण, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को किया तितर-बितर।
रायसेन/बरेली, कोरोना गाइडलाइन को दरकिनार करते हुए डीएपी का हो रहा वितरण, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को किया तितर-बितर।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मैं पदस्थ गोदाम प्रभारी का समय पर गोदाम नहीं पहुंचना और किसानों को डीएपी का वितरण नहीं करना किसानों के लिए अच्छी खासी परेशानी का सबब बन रहा है। डीएपी गोदाम खुलने का समय 9.00 बजे के बाद है लेकिन गोदाम प्रभारी के द्वारा 10.00 से 11.00 के बीच में ऑफिस के ताले खुलवाए जाते हैं, जबकि डीएपी लेने सुबह 7.00 बजे से ही किसान गोदाम के पास एकत्रित हो जाते हैं। मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में किसान डीएपी लेने के लिए ऑफिस और गोदाम के दरवाजे खुलने से पहले ही किसानों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थी। कोरोना संक्रमण का जरा विभाग किसानों को दिखाई दे रहा है तभी तो किसान झुंड के रूप में मौके पर मौजूद रहे। गोदाम प्रभारी कमलेश धाकड़ जिन्हें 10.00 बजे ऑफिस के ताले खोलने चाहिए लेकिन यह 11.00 और 12.00 बजे मौके पर पहुंच रहे हैं। देर से आने में खुद को फायदा पहुंचा रहा है क्योंकि 11.00 बजे गोदाम खोलकर 4.00 बजे बंद कर दी जाती है। तब तक सो डेढ़ सौ किसानों को ही डीएपी उपलब्ध हो पा रही है, बाकी किसान दूसरे दिन की तारीख पर पहुंच रहे हैं।
सोमवार को गोदाम के पास किसानों की लगी भीड़ की जानकारी बरेली पुलिस थाने में जैसे ही पहुंची वैसे ही मौके पर तहसीलदार, एसडीओपी, थाना प्रभारी, सब इंस्पेक्टर सहित एसआई पहुंचे। पुलिस को देखकर सैकड़ों की संख्या में एकत्रित किसान यहां-वहां बगले झांकने लगे। अधिकारियों ने तुरंत गोदाम प्रभारी कमलेश धाकड़ को बुलाया और सख्त हिदायत देते हुए कहा कि कल से सुबह गोदाम के ताले खूल जाना चाहिए अगर ऐसा नहीं होता है तो संस्था और गोदाम प्रभारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी। ज्ञात हो कि गोदाम प्रभारी कमलेश धाकड़ बीते वर्ष विवादों में रहे थे क्योंकि इस गोदाम से यूरिया से भरे वाहन निकले थे जो छिंदवाड़ा में जाकर पकड़ में आए थे, उस समय मामले ने तूल पकड़ा था लेकिन ले-देकर मामले को रफा-दफा कर दिया गया था।
जानकारी मिली थी कि गोदाम के पास सैकड़ों की संख्या में डीएपी लेने के लिए किसान एकत्रित हैं, लेकिन गोदाम प्रभारी अभी तक नहीं पहुंचे। मौके पर पहुंचकर गोदाम प्रभारी कमलेश धाकड़ को समझाइश दे दी गई है, अगर व्यवस्था नहीं सुधरी तो उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जावेगी।
संतोष बिटोलिया, तहसीलदार, बरेल
Tags
# कोरोना
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
कोरोना,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद