भोपाल के चिरायु अस्पताल से कोविड संक्रमित ने 5वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, May 4, 2021

भोपाल के चिरायु अस्पताल से कोविड संक्रमित ने 5वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

भोपाल के चिरायु अस्पताल से कोविड संक्रमित ने 5वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत।

भोपाल के चिरायु अस्पताल से कोविड संक्रमित ने 5वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
भोपाल के चिरायु अस्पताल की 5वीं मंजिल से 45 साल के कोविड संक्रमित ने छलांग लगा दी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, पुलिस ने शव अस्पताल पहुंचा दिया है। डीआईजी इरशाद वली ने बताया कि कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार कोरोना संक्रमितों का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सकता है, लेकिन हम इस मामले में मेडिकोलीगल की मदद लेंगे। टीआई खजूरी संध्या मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान भेल निवासी 45 साल के देवेंद्र मालवीय के रूप में हुई। वे यहां पर 29 अप्रैल को भर्ती हुए थे, वे कोरोना पॉजिटिव थे। उनके मंगलवार सुबह अस्पताल की 5वीं मंजिल से कूदने की सूचना मिली थी, जमीन पर गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही देवेंद्र के बारे में अन्य जानकारियां मिल पाएंगी। हालांकि भोपाल में किसी कोरोना मरीज के अस्पताल से छलांग लगाने की यह पहली घटना है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...