रायसेन/बरेली, जुर्माने का डर, ऑनलाइन हुआ विवाह संपन्न, गायत्री परिवार के संत ने ऑनलाइन मंत्रों का किया वाचन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, May 4, 2021

रायसेन/बरेली, जुर्माने का डर, ऑनलाइन हुआ विवाह संपन्न, गायत्री परिवार के संत ने ऑनलाइन मंत्रों का किया वाचन।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

जुर्माने का डर, ऑनलाइन हुआ विवाह संपन्न, गायत्री परिवार के संत ने ऑनलाइन मंत्रों का किया वाचन।


घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। 2 वर्ष पहले तक विवाह होने वाले घरों में मेहमानों की लाइन लगी रहती थी लेकिन एक समय यह है कि विवाह कार्यक्रम में मेहमानों की तो दूर की बात घर के सदस्यों को ही दूल्हा-दुल्हन तरस गए हैं। संक्रमण का खतरा इस कदर सवार है कि अब तो दूल्हा-दुल्हन के परिवार सिर्फ दूल्हा और दुल्हन को ही स्वीकार कर रहे हैं बाकी मेहमानों से और रिश्तेदारों से उन्हें कुछ भी लेना-देना नहीं।

देखे विडियो


विवाह संपन्न कराने वाले पंडित भी अब अपनी जान जोखिम में नहीं डालना चाहते इसीलिए अब उन्होंने ऑनलाइन विवाह संपन्न कराने का नया तरीका कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ढूंढ लिया है। शासकीय महाविद्यालय में कार्यरत चंदन सिंह धाकड़ की पुत्री वर्षा धाकड़ का विवाह हेमंत चौहान के साथ संपन्न हुआ। गायत्री परिवार के संत आरपी हजारी के द्वारा ऑनलाइन विवाह संपन्न कराया गया। यह, यहां पर पहला वाक्य नहीं है कई परिवारों में अब ऑनलाइन विवाह संपन्न कराए जा रहे हैं।

https://youtu.be/Tu-XfJbQP6A



No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...