Post Top Ad
Thursday, May 6, 2021
Home
अपराध
कोरोना
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
झोला छाप कर रहा 5 बिस्तर लगाकर टप्पर मैं इलाज, छापा पड़ते ही भागा।
झोला छाप कर रहा 5 बिस्तर लगाकर टप्पर मैं इलाज, छापा पड़ते ही भागा।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
रायसेन। बेगमगंज एसडीएम के बंगले के समीप एक टीनशेड में पांच बेड का अस्पताल संचालित हो रहा था। जब यह जानकारी अफसरों को लगी तो मौके पर पहुंचे, बेड पर मरीज भर्ती मिले और उन्हें बोतल लगी हुई पाई गई, लेकिन कथित डॉक्टर कार्रवाई की भनक लगते ही वहां से भाग गया। कथित डॉ. एस.के मद्रासी (रैकवार) ने जनपद पंचायत की जमीन पर एसडीएम के बंगले के पास में एक टीनशेड किराए पर लेकर उसमें पांच बेड का अस्पताल तैयार कर लिया था। इतना ही नहीं यहां पर मरीजों को भर्ती करके उनका इलाज भी किया जा रहा था। जब सरकारी अमला कार्रवाई करने पहुंचा तो यहां का दृश्य देखकर आश्चर्यचकित रह गया। इस टीनशेड के चारों तरफ से चद्दर एवं नेट लगाकर बंद करके रखा गया था, ताकि किसी को कोई शक हो। एसडीएम अभिषेक चौरसिया ने टीनशेड में लगे बेड, कुर्सी, बॉटल स्टैंड, दो पंखे सहित दवाईयों की जब्ती बनवा दी। एसडीएम ने कहा कि छापामारी की गई है, वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा रहा है। यहां पर अस्पताल चलाने वाला गायब हो गया है, उसकी तलाश करवाई जा रही है। इस दौरान बीएमओ डॉक्टर संदीप यादव, टीआई इंद्राज सिंह भी मौजूद रहे।
Tags
# अपराध
# कोरोना
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद