Post Top Ad
Thursday, May 6, 2021
Home
अपराध
इन्दौर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
मोत का सौदागर :- पानी भरकर बेच रहा था ढाई-ढाई लाख रु मैं टोसिलिजुमैब के इंजेक्शन, यहां क्लिक कर जाने क्या है पूरा मामला।
मोत का सौदागर :- पानी भरकर बेच रहा था ढाई-ढाई लाख रु मैं टोसिलिजुमैब के इंजेक्शन, यहां क्लिक कर जाने क्या है पूरा मामला।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
इंदौर में पानी भर कर टोसिलिजुमैब (टोसी) इंजेक्शन ढाई-ढाई लाख में बेचकर आरोपी ने अपनी गृहस्थी बसा ली। उसके पास जैसे-जैसे रुपए आते गए, उसने घर के लिए कूलर, फ्रिज, अलमारी, मोबाइल के साथ सालभर का राशन खरीद लिया। इतना ही नहीं, उसने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए हजारों के कपड़े भी खरीद लिए, उसे कई गिफ्ट दिए, लॉकडाउन खुलने के बाद उसे घुमाने ले जाने वाला था। पूर्व क्षेत्र के एसपी आशुतोष बागरी के अनुसार, टोसिलिजुमैब इंजेक्शन बेचने में पकड़े गए आरोपी सुरेश यादव के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी, सुरेश ने कबूला कि वह पांच लोगों को दो से ढाई लाख रुपए में इंजेक्शन बेच चुका है। जैसे-जैसे उसके पास पैसा आता गया, वह घर की चीजें खरीदता चला गया।
टीआई तहजीब काजी के अनुसार आरोपी सुरेश से जिन लोगों ने इंजेक्शन खरीदे, उनसे पुलिस ने संपर्क कर लिया है। आरोपी ने किसी को भी असली इंजेक्शन नहीं दिया है, सभी ग्राहकों ने पुलिस से शिकायत करने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि वे ठगा चुके हैं, लेकिन अभी परेशान हैं। पुलिस खुद कार्रवाई कर आरोपी से पैसे दिलवाए, आरोपी ने देवास की एक महिला को इंजेक्शन के बदले वैसलीन की डिब्बी थमा दी थी, उसी महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
ठग इतना शातिर था कि जब उसे इंजेक्शन के लिए मैसेज आते थे तो वह पहले यह तस्दीक कर लेता था कि जिसे इंजेक्शन चाहिए है वह महिला है या पुरुष, इसके बाद उससे वह सौदा तय करता था। वह पुरुषों को बड़ी मुश्किल से इंजेक्शन देता था, जबकि लड़कियों को आसानी से बेच देता था। आरोपी से सौदा तय होने के बाद थाने के जवान भरत को ऑटो ड्राइवर बनाया और एसआई ग्राहक बनाकर गई। जैसे ही आरोपी ने रुपए की थैली लेकर प्रियंका को कहा कि जल्दी से चले जाओ नहीं तो पुलिस आ जाएगी, उसे पकड़ लिया। आरोपी को यह नहीं मालूम था कि जिसे वह इंजेक्शन दे रहा है वह खुद ही पुलिस है, तुरंत भरत ने आरोपी सुरेश यादव को गिरफ्तार कर लिया।
इस शिकायत के बाद एसआई प्रियंका शर्मा को सोशल मीडिया ग्रुप इंदौर स्मार्ट सिटी पर टोसी इंजेक्शन की डिमांड डालने के लिए कहा गया, तभी आरोपी ने उससे चैट की। बताया कि वह इंजेक्शन दे देगा, उसकी असल कीमत 40 हजार है, लेकिन अभी ब्लैक में ढाई लाख रुपए में मिलेगा। इस पर आरोपी ने प्रियंका से ढाई लाख रुपए में सौदा कर लिया। मंगलवार को उसे विजय नगर में राधेश्याम पहलवान के घर के पास मिलने के लिए बुलाया। आरोपी ने सब इंस्पेक्टर से यह भी कहा कि रुपए शकर या धान की थैली में लाना, यदि पुलिस पूछे तो बोल देना कि घर के लिए राशन लेने आई थी।
टोसिलिजुमैब इंजेक्शन के नाम पर पानी भरकर बेचने के आरोप में मंगलवार को विजय नगर पुलिस ने एक इलेक्ट्रीशियन को गिरफ्तार किया था। इसने अब तक ढाई-ढाई लाख रुपए में पांच लोगों से इंजेक्शन के नाम पर ठगी की है, जबकि इंजेक्शन का दाम 40 हजार रुपए है। टीआई तहजीब काजी के अनुसार, पकड़ा गया बदमाश 29 वर्षीय सुरेश सिंह यादव लक्ष्मणपुरा गली नंबर 3 बाणगंगा में रहता है। एक पीड़ित ने थाने में बताया था कि बदमाश ने उसे टोसी का इंजेक्शन बताकर ढाई लाख में पानी का इंजेक्शन बेचा है। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव है और उसने पीड़ित का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया है।
Tags
# अपराध
# इन्दौर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
इन्दौर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद