फोन कर नियत जगह पर बुलाया, 6 लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला; देंखे वीडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, May 19, 2021

फोन कर नियत जगह पर बुलाया, 6 लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला; देंखे वीडियो।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

फोन कर नियत जगह पर बुलाया, 6 लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला; देंखे वीडियो।


फोन कर नियत जगह पर बुलाया, 6 लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला; देंखे वीडियो।

पुणे में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी है, यहां दिनदहाड़े शुक्रवार को सड़क पर एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का CCTV वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स पर 6 लोग जानलेवा हमला कर रहे हैं। पुणे पुलिस के मुताबिक, घटना शहर के बाहरी इलाके में स्थित चाकण औद्योगिक क्षेत्र की है। मामले की जांच करने वाले पुलिस इंस्पेक्टर अरविंद पवार ने बताया कि मृतक युवक की पहचान अतुल भोसले के रूप में हुई है। वह महालुंगे इलाके में स्थित एक कंपनी को हर दिन दो टैंकर वाटर की सप्लाई कर रहा था। इसी को लेकर उसका आरोपी अक्षय शिवाले के साथ विवाद चल रहा था। शुक्रवार को दोनों के बीच फोन पर बहस हुई और अक्षय ने चुनौती देते हुए अतुल को ममता मिठाई की दुकान के सामने बुलाया।


अतुल जैसे ही वहां पहुंचा, पहले से मौजूद अक्षय और उसके तीन साथियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने अतुल पर चाकू और डंडे से कई बार प्रहार किया। इसमें अतुल गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और स्थानीय लोग अतुल को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे, जहां ज्यादा खून बह जाने की ​वजह से उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद अतुल के परिजनों की शिकायत पर आरोपी अक्षय शिवाले, गणेश धर्माले, गोत्या भालेराव और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल अभी तक दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं, अन्य की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई है

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...