कोरोना पर लगाम :- एक दिन मैं रिकार्ड 77,493 टेस्ट में से केवल 4,952 संकर्मिति, पिछले हफ्ते भर में संक्रमण की दर 12% से घटकर 6%, राजधानी में एक दिन में 14 मौतें। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, May 20, 2021

कोरोना पर लगाम :- एक दिन मैं रिकार्ड 77,493 टेस्ट में से केवल 4,952 संकर्मिति, पिछले हफ्ते भर में संक्रमण की दर 12% से घटकर 6%, राजधानी में एक दिन में 14 मौतें।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

कोरोना पर लगाम :- एक दिन मैं रिकार्ड 77,493 टेस्ट में से केवल 4,952 संकर्मिति, पिछले हफ्ते भर में संक्रमण की दर 12% से घटकर 6%, राजधानी में एक दिन में 14 मौतें।


कोरोना पर लगाम :- एक दिन मैं रिकार्ड 77,493 टेस्ट में से केवल 4,952 संकर्मिति, पिछले हफ्ते भर में संक्रमण की दर 12% से घटकर 6%, राजधानी में एक दिन में 14 मौतें।
प्रतिकात्मक फोटो

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब धीमी हो रही है। पिछले 24 घंटे में 4,952 केस मिले, जो 30 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 9 अप्रैल को 4,986 केस मिले थे। संक्रमण दर 7 दिन में 12 से घटकर 6% पर आ गई है। लेकिन कोरोना से मरने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है। प्रदेश में 19 मई को 88 मरीजों की मौत दर्ज की गई, इसमें सबसे ज्यादा 14 मौतें भोपाल में हुईं, इससे पहले 3 मई को 12 मौतें हुई थीं। प्रदेश में 19 मई को रिकाॅर्ड 77,493 सैंपल टेस्ट की रिपोर्ट आई। इसमें 4,952 पॉजिटिव केस मिले। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि टेस्ट की संख्या बढ़ाई जाए। इसके बाद प्रदेश में रैपिड एंटीजन टेस्ट की संख्या बढ़ा दी गई है। 19 मई को आरटी-पीसीआर टेस्ट 33,308 टेस्ट में 3,889 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि रैपिड एंटीजन के 44,185 टेस्ट में मात्र 1,063 संक्रमित मिले। मध्यप्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 72,725 घट कर गई है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर में 1072 , भोपाल में 693 , ग्वालियर में 135 और जबलपुर में 336 नए संक्रमित मिले है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में ग्वालियर में 7, इंदौर में 5 ग्वालियर और जबलपुर में 2 लोगों ने कोरोना के कारण जान गंवाई।

प्रदेश में किल कोरोना अभियान के अंतर्गत किए जा रहे गहन सर्वे में ग्रामीण क्षेत्रों में 6.3% तथा नगरीय क्षेत्रों में 8.9% पॉजिटिविटी पाई गई है। सरकार का दावा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक 4 करोड़ 66 लाख 75 हजार 273 व्यक्तियों (74% जनसंख्या) का घर-घर सर्वेक्षण किया जा चुका है। प्रदेश के 9 जिलों में 5% से कम साप्ताहिक पॉजिटिविटी है, वहीं 32 जिलों में 10% से कम साप्ताहिक पॉजिटिविटी है। गुना, छिंदवाड़ा, अशोकनगर, बड़वानी, भिंड, बुरहानपुर, झाबुआ, आलीराजपुर, खंडवा में 5% से कम साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट है। इन जिलों सहित ग्वालियर, होशंगाबाद, मंदसौर, धार, कटनी, सतना, बालाघाट, रायसेन, शाजापुर, नरसिंहपुर, राजगढ़, देवास, विदिशा, सिवनी, मंडला, आगर-मालवा, छतरपुर, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और हरदा में 10 प्रतिशत से कम साप्ताहिक पॉजिटिविटी है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...