Post Top Ad
Thursday, May 20, 2021
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
मानवता शर्मशार :- चचेरी दादी ने 5 बच्चों को बनाया बंधक, 22 लाख व बीमा की रकम हड़पना चाहती थी चचेरी दादी।
मानवता शर्मशार :- चचेरी दादी ने 5 बच्चों को बनाया बंधक, 22 लाख व बीमा की रकम हड़पना चाहती थी चचेरी दादी।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
वाराणसी में इंसानियत को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां दंपती की मौत के बाद उनके बैंक खाते और बीमा पॉलिसी के करीब 25 लाख रुपए हड़पने के लिए उनकी तीन बेटियां और दो बेटों को चचेरी दादी ने बंधक बना लिया। मोहल्ले के ही एक व्यक्ति की सूचना के आधार पर बाल संरक्षण अधिकारी ने पुलिस की मदद से छापा मार कर पांचों बच्चों को मुक्त कराकर चाइल्ड लाइन भिजवाया। बच्चे डरे-सहमे हुए हैं, बाल कल्याण समिति उनका काउसंलिंग कराएगी। बाल संरक्षण अधिकारी निरुपमा सिंह को सुखविंदर नाम के एक शख्स ने बुधवार की शाम फोन किया। बताया कि पांच बच्चों के माता-पिता की मौत हो गई है, मां-बाप की मौत के बाद बच्चों को उनकी चचेरी दादी के द्वारा किरहिया, शंकुलधारा के पास एक किराए के मकान में रख दिया गया है। किसी के जाने पर चचेरी दादी कहती है कि वह बच्चों की अच्छे से देखभाल कर रही है। जबकि पड़ोसियों का कहना है कि बच्चों की देखभाल अच्छे से नहीं की जा रही है और वह परेशान हैं। बाल संरक्षण अधिकारी ने सूचना जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रवीण कुमार त्रिपाठी को दी। उनके निर्देश के आधार पर जिला बाल संरक्षण इकाई से राजकुमार, वंदना श्रीवास्तव, चाइल्ड लाइन से घनश्याम, सुनीता और पुलिस की टीम लेकर बाल संरक्षण अधिकारी किरहिया, शंकुलधारा पहुंची। टीम के वहां जाने पर पता लगा कि बच्चों के पिता की मौत चार माह पहले सड़क हादसे में और मां की बीमारी के कारण 15 दिन पूर्व मौत हो गई थी।
टीम को पूछताछ में पता लगा कि पांचों बच्चों के दादा आस्ट्रेलिया में रहते हैं। उन्होंने अपने बेटे के जिंदा रहते लगभग 22 लाख रुपए घर बनवाने के लिए भेजा था। बेटे की मृत्यु होने पर बच्चों की मां बैंक खाते की नामिनी थी। उनकी भी मृत्यु हो गई तो इसके बाद चचेरी दादी और उनके घर वाले उस पैसे को निकालने के चक्कर में थे। आवश्यक दस्तावेज न दिखा पाने के कारण बैंक ने पैसा नहीं निकालने दिया था, इस पैसे के अलावा LIC की पॉलिसी भी थी। जब टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि पांचों बच्चों में से एक बच्ची को चचेरी दादी द्वारा पड़ोसी की बेटी को सौंप दिया गया था। टीम द्वारा उस बच्ची तथा अन्य चारों बच्चों को रेस्क्यू कर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। इसके साथ ही बैंक पासबुक और LIC पॉलिसी के दस्तावेज को भी कब्जे में किया गया। फिलहाल तीनों बच्चियों और दो बच्चों को चाइल्ड लाइन में रखा गया है। कोविड-19 का टेस्ट कराने के बाद बच्चों को क्वारैंटाइन सेंटर में रखा जाएगा, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बच्चों के दादा का नंबर मिला है, उस पर बात करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन फिलहाल संपर्क नहीं हो पाया है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद