Post Top Ad
Friday, May 7, 2021
Home
ग्वालियर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रेमडेसिवर इंजेक्शन की खेप लेकर आ रहा स्टेट प्लेन हुआ क्रैश, दोनो पायलटो को आई चोट।
रेमडेसिवर इंजेक्शन की खेप लेकर आ रहा स्टेट प्लेन हुआ क्रैश, दोनो पायलटो को आई चोट।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे।
एक तरफ आए दिन रेमडेसिवर इंजेक्शन की कालाबाजारी और कमी की खबरें सामने आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ जबलपुर से रेमडेसिवर इंजेक्शन की खेप लेकर ग्वालियर आ रहा स्टेट प्लेन ग्वालियर एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया है। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है और प्लेन के दोनों पायलट सुरक्षित हैं। दोनों पायलटों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं लेकिन दोनों सुरक्षित हैं। पायलट एसएम अख्तर और शिवशंकर जायसवाल प्लेन को उड़ा रहे थे, घटना गुरुवार रात की है। वहीं सूचना पाकर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं, कलेक्टर ने भी घटना की पुष्टि की है। वहीं नागपुर से हैदराबाद जा रही एक एयर एंबुलेंस की गुरुवार की रात प्लेन में तकनीकी खराबी आने के बाद मुंबई में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है। विमान के क्रू समेत उसमें सवार सभी 5 लोग सुरक्षित हैं। दरअसल विमान का लैंडिंग गियर फेल होने के बाद एयर एंबुलेंस की मुंबई में लैंडिंग कराई गई।
Tags
# ग्वालियर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
ग्वालियर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद