Post Top Ad
Friday, May 7, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/देवरी, क्षेत्र की रेत खदान पर हुआ रेत माफियाओं का कब्जा, खनिज विभाग के अधिकारियों की को दिखाई नही देता अवैध रेत उत्खनन।
रायसेन/देवरी, क्षेत्र की रेत खदान पर हुआ रेत माफियाओं का कब्जा, खनिज विभाग के अधिकारियों की को दिखाई नही देता अवैध रेत उत्खनन।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। रायसेन जिले में सफेद सोने का खेल इन दिनों दिन दौगुनी और रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। रायसेन खनिज विभाग सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की नाक कटवाने में कोई कसर नही छोड़ रहा, जहां कोरोना काल में एक तरफ मुख्यमंत्री जिन ग्राम पंचायतों में पॉजिटिव केस है उनमें काम बंद करने की बात कर रहे है तो दूसरी ओर रायसेन जिले का खनिज विभाग कोरोना काल मे लोकल रेता चोरों पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रहे है। प्रशासन को समस्याओं से अवगत कराने के बाद भी कार्यवाही का ना होना उन प्रशासन के नुमाइंदों पर भी प्रश्रचिन्ह लगा रहा है कि उनको सरकार पैसा काम करने का देती है या ना करने का या फिर रेता चोरों ने इन चंद प्रशासन के नुमाइंदों के साथ समझौते की संधि हो चुकी जिसके कारण प्रशासन की आंखों में अवैध खनन दिखाई नही दे रहा है। लॉकडाउन का पूरा फायदा उठाकर रेत माफिया ट्रेक्टर-ट्रॉलियों से दिन दहाड़े अवैध उत्खनन करने से बाज नही आ रहे है, वही रेता चोर दिन-रात अवैध कामो को अंजाम देने से नही चूक रहे है और बेखोफ प्रशासन को करोड़ो के राजस्व की चपत लगा रहे हैं।
इतने बड़े पैमाने पर क्या बिना सांठ-गांठ के अवैध उत्खनन संभव है ?
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद