रायसेन/बरेली, नर्मदा सहित नदियों का पानी हुआ निर्मल, तटों पर नही फैल रहा प्रदूषण। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, May 6, 2021

रायसेन/बरेली, नर्मदा सहित नदियों का पानी हुआ निर्मल, तटों पर नही फैल रहा प्रदूषण।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

नर्मदा सहित नदियों का पानी हुआ निर्मल, तटों पर नही फैल रहा प्रदूषण।

रायसेन/बरेली, नर्मदा सहित नदियों का पानी हुआ निर्मल, तटों पर नही फैल रहा प्रदूषण।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। जबसे प्रदेश में लॉक डाउन के हालात बने हैं तबसे शहर के वातावरण में तो स्वच्छता आई ही है साथ ही शहर और ग्रामीण अंचल प्रदूषणमुक्त हो चुके हैं। इनके अलावा वह नदियां जहां पर श्रद्धालु स्नान करने जाया करते थे वह भी अब साफ और स्वच्छ दिखाई दे रही हैं। शहर से कुूछ दूरी पर नर्मदा तट अलीगंज, बगलवाडा, सिवनी, भारकच्छ, मांगरोल नर्मदा तट सहित अन्य नर्मदा तटों पर श्रद्धालु स्नान करने जाया करते थे और तटों के आसपास गंदगी सहित प्रदूषण फैलाया करते थे।

देखे विडियो

अब नर्मदा तटों के हालात यह हैं कि मां नर्मदा श्रद्धालुओं के बगैर सूनी-सूनी दिखाई दे रही हैं, तटों पर स्नान करने वाले नही पहुंच रहे हैं, न ही वहां नारियल की नट्टी और न ही दोना पत्तल, अगरबत्ती के पैकिट कुछ भी नही दिखाई दे रहा है। लॉक डाउन के पहले तटों के आसपास पर्याप्त मात्रा में गंदगी के ढेर श्रद्धालु स्वंय लगाया करते थे लेकिन अब तटों पर स्वच्छता का वातावरण बना हुआ है। वहीं शहर की बारना नदी, घोघरा, तेंदौनी भी साफ सुधरी दिखाई दे रही हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...