Post Top Ad
Thursday, May 6, 2021
Home
छतरपुर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
बकस्वाहा बन्दर हीरा खदान - जंगल कटने से पर्यावरण प्रेमियों में रोष - चौधरी भूपेंद्र सिंह।
बकस्वाहा बन्दर हीरा खदान - जंगल कटने से पर्यावरण प्रेमियों में रोष - चौधरी भूपेंद्र सिंह।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे।
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बकस्वाहा जंगल में हीर की बन्दर खादान में देश के सबसे बड़े हीरा मिलने की उम्मीद में यह नवीन खदान बन रही है। इसके लिए जंगल के काटने सम्बंधित समाचार प्रकाशित होने के बाद भारत भर के पर्यावरण विद लामबद्ध हो रहे हैं क्योंकि इस खदान को बनाने के लिए 3.30 हजार पेड़ सेंकडो एकड़ में फैले जंगल को नष्ट किया जाएगा। तो भोपाल के वरिष्ठ समाजसेवी सह पर्यावरणविद समाजसेवी चौ भूपेंद्र सिंह, पर्यावरणविद करुणा रघुवंशी भोपाल म.प्र ने इस पर रोष प्रकट किया है साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान को एक ज्ञापन प्रेषित कर मांग की है कि छतरपुर जिला मे बकस्वाहा बन्दर हीरा की खदान की नीलामी कर दी गई है जिसे बिड़ला ग्रुप की कम्पनी ने लिया है। अब कम्पनी इस पर खदान संचलित करेगी जिससे सेंकडो एकड़ में फैले जंगल मे करीब कारण सागौन, इमरती, इमली, अजुर्न, सेमल औषधीय पेड़ पौधे सहित 2.30.000 (दो लाख तीस हजार) हरे भरे वृक्षों को काटा जाएगा। साथ ही ज्ञापन में सरकार का ध्यान विशेष रूप से उत्कृष्ट कराते हुए बताया की एक स्वस्थ वृक्ष से प्रतिदिन 230 लीटर ऑक्सीजन मिलता है जिससे 07 लोगों को प्राणवायु प्राप्त होता है। आकलन करें तो 5,29,00,000 लीटर ऑक्सीजन प्रतिदिन हम मानवों को मिलता है जिससे प्रतिदिन कुल वृक्षों की संख्या से औसतन 75,57,142 नागरिकों को ऑक्सीजन प्राप्त हो रहा है। जंगल की कटाई से सीधा असर पर्यावरण पर पड़ेगा और तापमान मे काफी वृद्धि होगी। इस तापमान को संतुलन करने मे कम से कम 50 वर्ष तक लग सकता है। ज्ञात हो की विश्व की दूसरी सबसे बड़ी आबादी का हमारा देश वर्तमान समय मे covid19 के कारण विश्व ऑक्सीजन की समस्या से जूझ रहा है, संकट गहराता जा रहा है। इस सम्बंध में देशभर के पर्यावरण संरक्षकों से वार्ता की जा रही है जिसमे उद्घोष फाउंडेशन, झारखण्ड, पीपल नीम तुसली अभियान बिहार, चौधरी भूपेंद्र सिंह, प्रताप संस्थान बरेली जिला-रायसेन, राज द्विवेदीजी सतना, सुदेश बाघमारे सहित सैकड़ों पर्यावरण संस्थाए हैं और सभी का साथ भी मिलना शुरू हो गया है। सरकार से अनुरोध करते हुए करुणा रघुवंशी ने बकस्वाहा जंगल की बन्दर खदान की नीलामी रद्द करते हुए पर्यावरण और मानव जीवन सहित जीव-जन्तु, पशु–पक्षी को संरक्षित करने के लिए सकारात्मक पहल करने की सरकार से मांग की है।
Tags
# छतरपुर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
छतरपुर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद