Post Top Ad
Tuesday, May 18, 2021
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, किशोर न्याय बोर्ड के अशासकीय सदस्य संदीप दुबे ने किया पदभार ग्रहण।
रायसेन, किशोर न्याय बोर्ड के अशासकीय सदस्य संदीप दुबे ने किया पदभार ग्रहण।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं बाल संरक्षण अधिकारी दीपक संकत द्वारा किशोर न्याय बोर्ड में पदांकित अशासकीय सदस्य संदीप दुबे तथा क्षमा चौरे को पदाभार ग्रहण कराया। शासन द्वारा किशारे न्याय बोर्ड में एक प्रधान मजिस्ट्रेट के अलावा दो सामाजिक कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाती है। बोर्ड को प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की शक्तियां प्रदान की गई है तथा बोर्ड का कार्यकाल तीन वर्ष का निर्धारित किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी संकत द्वारा पदांकित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की, कि बच्चों के सर्वोत्तम हित में काम किया जाएगा। बोर्ड के सदस्य दुबे एवं चौरे ने भी कार्यभार ग्रहण करते हुए विश्वास दिलाया कि बच्चों के सर्वोत्तम हित में निर्णय लिए जाएंगे जिससे कि बच्चों का भविष्य उज्जवल हो। उन्होंने कहा कि जिले में हो रहे बाल अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। अधिकतम बाल अपराध बच्चों में शिक्षा की कमी एवं कानून की सही जानकारी न होने के कारण घटित हो जाते हैं। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। साथ ही समय-समय पर जागरूकता शिविर आयोजित कर उन्हें कानून की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी और बच्चों के साथ माता-पिता को जागरूक किया जाएगा। किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य संदीप दुबे द्वारा पूर्व में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पद पर रहते हुए बच्चों के हित में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। इसी प्रकार क्षमा चौरे भी पूर्व में लगभग 10 वर्षो तक उपभोक्ता फोरम के सदस्य के रूप में कार्य करती रही हैं। साथ ही उच्च न्यायालय जबलपुर एवं जिला न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में कार्य कर रही है।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद