नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे सुन्हैटीवासी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, May 18, 2021

नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे सुन्हैटीवासी।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे सुन्हैटीवासी।

नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे सुन्हैटीवासी।

घातक रिपोर्टर, धर्मेन्द्र साहू, नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा।
तेंदूखेड़ा। ग्राम पंचायत भौरा के अंतर्गत आने वाला सुन्हैटी वर्तमान में पानी और बिजली की समस्या से जूझ रहा है। यहां के लेागों ने ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक पर  मनमानी और उपेक्षा का आरोप लगाते हुए स्पष्ट किया है कि सुन्हैटी ग्राम के लोगों के साथ जानबूझकर भेदभाव किया जा रहा है। हेंडपंपों में पानी न होने के कारण लोग यहां-वहां जल स्रोतों पर पानी लेने के लिए ट्यूबेलों पर जाते है। लेकिन बिजली न होने के कारण वहां से भी पानी नसीब नहीं हो पाता है। पंचायत में पेयजल के लिए पेयजल व्यवस्था हेतु राशि पहुंची भी है लेकिन उसका उपयोग केवल ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ही कराया गया है। उक्त ग्रामों में कोई न तो निर्माण कार्य हो पा रहे है और न ही कोई उचित व्यवस्था बनवाई जा रही है। अनेंकों बार इस विषय को लेकर जनपद पंचायत के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है लेकिन सुधार की दिशा में कोई उचित पहल नहीं की गई है। ग्राम सुन्हैटी में विद्युत सबस्टेशन होने के बावजूद भी इस ग्राम में बिजली की व्यवस्था मदनपुर से जुड़ी हुई है। काफी लम्बे समय तक बिजली की समस्या को लेकर ग्राम के लेागों के अथक प्रयासों और मांग को देखते हुए यहां पर विद्युत सबस्टेशन की स्थापना कराई गई थी। लेकिन आज गांव के लोगों को ही बिजली न मिल पाना सोचनीय विषय बना हुआ है। ग्राम की शांतिबाई, दुर्गाबाई, मालती बाई, गुड्डी बाई धन्नो बाई, कुसुम, राधा, तुलसा, कृष्णा, कुंती, वैजंती, कमना तथा जीजी बाई ने जनपद एवं जिला पंचायत में बैठे अधिकारियों से तत्काल प्रभाव से पानी एवं बिजली की समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...