कार-बाइक की भिड़ंत माँ-बेटे, भाई की मौत, घर मे थी शादी जो मातम मैं बदली। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, May 16, 2021

कार-बाइक की भिड़ंत माँ-बेटे, भाई की मौत, घर मे थी शादी जो मातम मैं बदली।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

कार-बाइक की भिड़ंत माँ-बेटे, भाई की मौत, घर मे थी शादी जो मातम मैं बदली।

कार-बाइक की भिड़ंत माँ-बेटे, भाई की मौत, घर मे थी शादी जो मातम मैं बदली।

भाेगीका-रामेश्वर हाईवे पर शनिवार सुबह कार की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की माैके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गंभीर अवस्था में काेटा रैफर किए गए महिला के 12 साल के बेटे ने रास्ते में दम ताेड़ दिया। यह दिल दहला देने वाली घटना ग्राम मानपुर और जैनी के बीच सात बालाजी मंदिर के पास हाईवे के जानलेवा तीखे माेड़ पर सुबह 7 बजे तेज रफ्तार कार व बाइक की आमने सामने की भिड़ंत से हुआ। दुर्घटना के बाद भीड़ जुटती देख काेटा नंंबर की इनाेवा कार काे माैके पर ही छाेड़कर चालक भाग निकला। पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मां-बेटे और भाई की माैत के साथ ही घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। शाम काे गमगीन माहाैल में मां-बेटे का अंतिम संस्कार बड़ाैदा में एक ही चिता पर हुआ। उधर मृत युवक का अंतिम संस्कार ढाेढर में किया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम ढाेढर निवासी मुन्ना राठाैर के पुत्र लाला राठाैर की 23 मई काे हाेने वाली शादी के लिए चचेरा भाई रिंकू पुत्र गिर्राज राठाैर दूल्हे की बहन काे लेने उसकी ससुराल बड़ाैदा गया था। बड़ाैदा से दूल्हे की सगी बहन यशाेदा राठौर अपने 12 साल के बेटे के साथ शनिवार की तड़के बड़ौदा से ढाेढर के लिए रवाना हुए। बाइक काे रिंकू राठाैर चला रहा था। ढाेढर से करीब 25 किमी पहले सुबह 7 बजे जब उनकी बाइक ग्राम जैनी और मानपुर के पास सात बालाजी के माेड़ पर पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रही इनाेवा कार क्रमांक आरजे-20-यूबी-2338 ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक उछलकर हाईवे से 15 फीट दूर खेत में जा गिरी, माेटरसाइकिल की हेडलाइट समेत हैंडल टूटकर अलग हाे गया। इसमें बाइक सवार रिंकू राठाैर 22 साल एवं यशाेदा राठाैर 30 साल की कुछ ही देर में घटनास्थल पर ही माैत हाे गई। राहगीराें की सूचना पर माैके पर पहुंची मानपुर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल यशाेदा के बेटे कुलदीप 12 काे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टराें ने उसकी गंभीर अवस्था काे देखकर काेटा रैफर कर दिया, काेटा में डाॅक्टराें ने उसे मृत घाेषित कर दिया। करीब 19 किमी के भाेगीका-रामेश्वर मेगा हाईवे पर ग्राम जैनी और मानपुर के बीच सात बालाजी मंदिर के पास ढलान के साथ ही सड़क पर तीखा माेड़ है। मेगा हाईवे के निर्माण के समय बरती गई तकनीकी खामी लाेगाें के लिए जानलेवा साबित हाे रही है। सुबह हादसे के बाद जुटी भीड़ में शामिल हर शख्स के दिल मेें दर्द और जुबान आक्राेश दिखा।

कार-बाइक की भिड़ंत माँ-बेटे, भाई की मौत, घर मे थी शादी जो मातम मैं बदली।

एक ही चिता पर मां-बेटे का अंतिम संस्कार

पुलिस ने पाेस्ट मार्टम के बाद भाई-बहन के शव काे परिजन के सुपुर्द कर दिया। रिंकू राठाैर का अंतिम संस्कार ढाेढर में किया गया। इधर बड़ाैदा में शव पहुंचने के बाद यशाेदा की अंतिम यात्रा की तैयारी चल रही थी, तभी काेटा से बेटे कुलदीप की माैत की खबर आ गई। दाेपहर बाद साढ़े तीन बजे जैसे ही 12 साल के बालक का शव बड़ाैदा पहुंचा हर किसी की आंख नम हाे गई। स्थानीय मुक्तिधाम पर मां और बेटे का अंतिम संस्कार एक साथ हुआ।

इनका कहना है...

हाईवे के माेड़ पर कार की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की माैके पर ही माैत हाे गई थी। इनोवा कार काे छाेड़कर भागे अज्ञात चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आराेपी की तलाश में पुलिस पार्टी काेटा रवाना कर दी हैं।
शिवराम कंसाना, थाना प्रभारी, मानपुर

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...