कलयुगी बेटा :- रुपये नही देने पर माँ की पीट-पीट कर दी हत्यारा, अपराध छिपाने शव को कुठिया मैं छिपाया; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, May 16, 2021

कलयुगी बेटा :- रुपये नही देने पर माँ की पीट-पीट कर दी हत्यारा, अपराध छिपाने शव को कुठिया मैं छिपाया; देखे विडियो।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

कलयुगी बेटा :- रुपये नही देने पर माँ की पीट-पीट कर दी हत्यारा, अपराध छिपाने शव को कुठिया मैं छिपाया।


कलयुगी बेटा :- रुपये नही देने पर माँ की पीट-पीट कर दी हत्यारा, अपराध छिपाने शव को कुठिया मैं छिपाया; देखे विडियो।

टीकमगढ़ के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिरौरा पहाड़ में शनिवार को एक युवक ने मां की ममता को तार-तार कर दिया। यहां एक युवक ने शराब के लिए रुपए नहीं देने की बात पर अपनी ही मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात छिपाने के लिए शव को अनाज की कुठिया में डाल दिया। बदबू आने पर दो दिन बाद वारदात सामने आई, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मुनिया यादव निवासी बिरौरा पहाड़ से दो दिन पहले गुरुवार को उसके बेटे जयपाल यादव ने शराब पीने के लिए रुपए मांगे थे, मां मुनिया ने इनकार कर दिया। गुस्साए जयपाल ने मां से मारपीट शुरू कर दी, इस दौरान बुजुर्ग मां की मौत हो गई। वारदात छिपाने के लिए जयपाल ने शव अनाज की कुठिया में छिपा दिया, इसके बाद घर में रहने लगा। दो दिन बाद पड़ोसियों को घर से बदबू आई, संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी।

देखे विडियो


खबर मिलते ही थाना प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, घर की तलाशी ली। इसी दौरान अनाज की कुठिया से महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। साथ ही, जयपाल को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया, मौके पर घटनाक्रम के साक्ष्य जुटाने के साथ ही मामले के हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...