घर मे घुसकर महिला से मारपीट, रोजाना घर के सामने करते थे गाली-गलौच, बीच बचाव मैं पुलिस कर्मी भी घायल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, May 17, 2021

घर मे घुसकर महिला से मारपीट, रोजाना घर के सामने करते थे गाली-गलौच, बीच बचाव मैं पुलिस कर्मी भी घायल।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

घर मे घुसकर महिला से मारपीट, रोजाना घर के सामने करते थे गाली-गलौच, बीच बचाव मैं पुलिस कर्मी भी घायल।


घर मे घुसकर महिला से मारपीट, रोजाना घर के सामने करते थे गाली-गलौच, बीच बचाव मैं पुलिस कर्मी भी घायल।

उत्तरप्रदेश। जालौन में दरवाजे के बाहर गाली-गलौच कर रहे युवकों को मना करना एक शख्स और उसके परिवार को महंगा पड़ गया। गाली-गलौच करने वाले युवकों ने घर में घुसकर पूरे परिवार के साथ मारपीट की जिसमें दंपति को गंभीर चोटें आईं। उन्हें उरई जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों ने हालत देखते हुई महिला को मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। मामला कदौरा थाना कस्बे का है। बताया गया कि यहां के रहने वाले शिशुपाल के घर के बाहर पड़ोस में रहने वाले शिवपाल उसका भाई अजीत तथा पुत्र सत्यम आये दिन घर के बाहर गाली-गलौच करते थे। जिसका विरोध कई बार शिशुपाल व उसकी पत्नी कर चुके थे।

रविवार को शिवपाल के घर के बाहर गाली देने लगे जिसका विरोध शिशुपाल की पत्नी ने किया तो उक्त लोग अपने साथियों के साथ घर में घुस आये और परिजनों के साथ मारपीट करने लगे। इसकी जानकारी कोविड 19 की ड्यूटी में तैनात शिशुपाल को हुई वह मौके पर पहुंचे। जिन्होंने बीच बचाव करना चाहा लेकिन इस बीच उसकी पत्नी को गंभीर चोटें आई। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। घायल दंपति को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू कर दिया, जहां महिला की हालत देखते हुए उन्हें झांसी रेफर कर दिया। इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है। घायल शिशुपाल ने बताया कि आये दिन शिवपाल और उसके लड़के गाली-गलौच करते थे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने मारपीट की है। फिलहाल इसकी सूचना पुलिस को दे दी है, जिसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...