अनुबंधित निजी अस्पताल इलाज के लिए मना न करें, ये बर्दास्त नही किया जायेगा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, May 17, 2021

अनुबंधित निजी अस्पताल इलाज के लिए मना न करें, ये बर्दास्त नही किया जायेगा।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

अनुबंधित निजी अस्पताल इलाज के लिए मना न करें, ये बर्दास्त नही किया जायेगा।

  • चिरायु अस्पताल का वीडियो हुआ था वायरल।


अनुबंधित निजी अस्पताल इलाज के लिए मना न करें, ये बर्दास्त नही किया जायेगा।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चिरायु अस्पताल का नाम लिए बिना जबरदस्त लताड़ लगाई है, ना केवल मीटिंग के अंदर बल्कि प्रेस को जारी हुई सूचना में भी इसका उल्लेख किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अनुबंधित निजी अस्पताल इलाज से इनकार करें, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि चिरायु अस्पताल के मैनेजर गौरव बजाज का अहंकार से भरा वीडियो वायरल हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट शब्दों में कहा की मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना के अंतर्गत सम्बद्ध किया गया कोई भी निजी अस्पताल, उनके यहाँ बेड खाली होने पर, योजना के पात्र किसी कोविड मरीज का निःशुल्क उपचार करने से इंकार करे, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने सीएम हाउस से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना नियंत्रण कोर ग्रुप के सदस्यों से चर्चा की तथा प्रदेश के जिलों में कोरोना कीस्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

यह विडियो हुआ था वायरल


मुख्यमंत्री के मित्रों में शामिल है चिरायु अस्पताल के मालिक अजय गोयनका

यहां बताना जरूरी है कि सरकार की कृपा से बने चिरायु अस्पताल के मालिक अजय गोयनका मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मित्रों में शामिल हैं। इस अस्पताल को शासकीय योजनाओं का सभी प्रकार का लाभ दिया जाता है। कहा तो यह भी जाता है कि चिरायु अस्पताल भोपाल के तालाब के कैचमेंट एरिया में बना है और मुख्यमंत्री की कृपा के कारण अतिक्रमण को हटाया नहीं गया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...