Post Top Ad
Thursday, May 6, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, पंचायत सचिव संगठन एवं रोजगार सहायक सचिवों की समस्यायों को लेकर जनपद सीईओ रश्मि चौहान को सौंपा ज्ञापन।
रायसेन/सिलवानी, पंचायत सचिव संगठन एवं रोजगार सहायक सचिवों की समस्यायों को लेकर जनपद सीईओ रश्मि चौहान को सौंपा ज्ञापन।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। पंचायत सचिव एवं रोजगार ने जनपद प्रांगण में जनपद सीईओ रश्मि चौहान को ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की पंचायत ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पंचायत सचिवो, सहायक सचिवो समेत ग्रामीण विकास विभाग के जमीनी अमले को भयंकर महामारी कोरोना के द्वारान जमीनी स्तर पर कार्यो को देखते हुए कोरोना योद्धा घोषित करने के लिए 26 अप्रैल 2021 को जिला कलेक्टर सहवानो को पंचायत सचिव, सहायक सचिव समेत ग्रामीण विकास विभाग के अमले को जिला वार कोरोना योद्धा के अंतर्गत पात्र कर्मी के आदेश जारी करने के निर्देश जारी किए गए हैं, इसके बावजूद प्रदेश भर से 10-12 कलेक्टर सहवान के द्वारा उनके द्वारा पूर्व में जारी आदेश निरस्त कर दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार आदेश निरस्त करने के लिए भोपाल स्तर से वीसी में निर्देश दिए गए हैं। कोरोना महामारी के बीच डयूटी करते हुए मध्यप्रदेश में 50 से अधिक सचिव एवं सहायक सचिवो की मृत्यु हो चुकी है इसके बावजूद अधिकारियों के द्वारा प्रदेश के 46 हजार सचिवो एवं सहायक सचिवो के कोरोना योद्धा के नाम पर आंख मिचौली की जा रही है। सुबह से शाम तक बिना सक्षम अधिकारी के लिखित ड्यूटी आदेश जारी किए वाट्सअप मेसेज के माध्यम से काम कराया जा रहा है, प्रदेश भर के बड़े अधिकारी वीसी रूम में अपने परिवार के साथ घर में आराम से बैठकर सचिवो एवं सहायक सचिवो को मौत के मुंह मे धकेल रहे हैं और कोरोना योद्धा के नाम पर भी सडयंत्र कर रहे हैं। वही पंचायत सचिव संगठन एवं रोजगार सहायक/सहायक सचिव संगठन द्वारा संयुक्त रूप से निर्णय लिया गया है कि यदि 09 मई 2021 तक निम्नलिखित समस्यायों का निराकरण नही किया जाता है तो प्रदेश भर के सचिव एवं सहायक सचिव 10 मई 2021 से काम, कलम एवं कार्यालय बंद करके अपने परिवार की चिंता करते हुए अपने घर पर रहेंगे। 'कोरोना योद्धा नही तो काम नही' के लिए बाध्य होंगे जिसका प्रशासन स्वम जिम्मेदार रहेगा।
1. शासन स्तर से कोरोना योद्धा के आदेश के नाम पर आंख मिचौली ना करते हुए स्पस्ट आदेश जारी किए जाएं।
2. प्रदेश भर में सचिवों एवं सहायक सचिवों से वाट्सअप मेसेज से कोरोना संक्रमण के दौरान ड्यूटी कराई जा रही है, एसडीएम स्तर के अधिकारी से ड्यूटी आदेश जारी कराये जाएं।
3. आज दिनाँक दिवंगत हुए सचिव एवं सहायक सचिवो के परिजनों को तत्काल 50-50 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में सचिव संघ ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र रघुवंशी, रोजगार सहायक संघ ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश तिवारी सहित सचिव एंव रोजगार उपस्थित रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद