मंडीदीप, पिकअप और मोटरसाइकिल की भिड़ंत, दो घायल एक का हाथ फैक्चर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, May 6, 2021

मंडीदीप, पिकअप और मोटरसाइकिल की भिड़ंत, दो घायल एक का हाथ फैक्चर।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

पिकअप और मोटरसाइकिल की भिड़ंत, दो घायल एक का हाथ फैक्चर।


मंडीदीप, पिकअप और मोटरसाइकिल की भिड़ंत , दो घायल एक का हाथ फैक्चर

घातक रिपोर्टर, दीपांशु सिंह जादौन, रायसेन/मंडीदीप।
मंडीदीप। उद्योग नगरी में गुरुवार अल सुबह नेशनल हाईवे 12 पर एक पिकअप और मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। जिससे मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गए। वहीं पिकअप चालक वाहन छोड़कर भाग गया। गश्त कर रही पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए नगर स्थित सिविल अस्पताल ले गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया। मामला औद्योगिक सतलापुर थाने का है। एसआई आर.पी गोहे ने बताया कि वे गश्त कर रहे थे तभी सुबह-सुबह करीब 3.30 से 4.00 बजे के बीच एचईजी कंपनी के सामने दो युवक गंभीर रूप से घायल दिखाई दिए तो उन्होंने गाड़ी रोक कर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। घायल सौरभ पुत्र संतोष खन्ना ने पुलिस को बताया कि वह नगर के वार्ड 23 मंडी में रहता है और अपने रिश्तेदार नीरज खत्री उम्र 30 साल के साथ सराकिया से लौट रहा था तभी एचईजी कंपनी के सामने हाईवे पर भोपाल की ओर से आ रही पिकअप क्रमांक एमपी-13-जीबी-1338 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एसआई गोहे ने बताया कि पिकअप की टक्कर से सौरभ को मामूली चोटें आई हैं वही नीरज का हाथ फैक्चर हो गया। पुलिस ने नीरज की शिकायत पर आरोपी पिकअप चालक के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...