Post Top Ad
Friday, May 7, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, भुखमरी की कगार पर लोहा पीटा समाज के परिवार, कई परिवारों ने समय के साथ बदला व्यवसाय।
रायसेन/बरेली, भुखमरी की कगार पर लोहा पीटा समाज के परिवार, कई परिवारों ने समय के साथ बदला व्यवसाय।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। बीते वर्ष कोरोना संक्रमण के समय सामाजिक संस्थाओं के अलावा वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों ने सड़कों के आसपास निवासरत गरीब, मजदूर और लोहा पीटा समाज के परिवारों को समय-समय पर राशन उपलब्ध कराया था, लेकिन इस बार मजदूर वर्ग और लोहा पीटा समाज 2 वक्त की रोटी के लिए हैरान परेशान दिखाई दे रहा है। लोहा पीटा समाज के कुछ परिवार तो उस जगह पर सब्जी का विक्रय करने लगे जहां कभी वह किसी यंत्रों का निर्माण किया करते थे। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा लॉक डाउन की समय सीमा बढ़ाई जा रही है, इस समय सीमा में वह परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंचते जा रहे हैं जो सुबह से शाम तक सड़कों पर व्यवसाय कर अपना और अपने परिवार का पालन पोषण किया करते थे उनके सामने अब आर्थिक संकट खड़ा होता जा रहा है। क्योंकि कोई भी संस्था उन तक राशन की व्यवस्था करने के लिए नहीं पहुंच रही है। इस स्थिति में लोहा पीटा समाज के कुछ परिवार अपनी झोपड़ियों के सामने हाथ ठेला पर सब्जी का विक्रय करने लगे, इस व्यवसाय में भी उन्हें मुनाफा ना होकर घाटे का सौदा सहना पड़ रहा है।
बीते लॉकडाउन में कई संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मजदूर परिवारों और लोहा पीटा समाज के परिवारों तक हर सप्ताह राशन पहुंचाया जाता था, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण का भयानक रूप देखकर कोई भी आगे नहीं आना चाह रहा है। इस स्थिति में कई परिवार 2 वक्त की रोटी के लिए यहां-वहां भटकते दिखाई दे रहे हैं। भाजपा हो या कांग्रेस या फिर अन्य कोई भी संस्था कोई भी आगे नहीं आना चाह रहा है, अभी लॉकडाउन की समय सीमा समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। आगे भी लॉकडाउन और बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही हैं। हाल ही में बरेली थाने में एक दो परिवारों को बुलाकर राशन दिया गया वह भी ना के बराबर अब अगर पुलिस प्रशासन को मदद करना ही था तो जितने भी लोहा पीटा समाज के परिवार हैं सभी को राशन की व्यवस्था करना था लेकिन यहां तो राशन देकर छायाचित्र के माध्यम से अभी अपनी छवि को जिला स्तर पर कायम करना रहा।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद