रायसेन/बरेली, किराना व्यापारी दोगुने दामों पर विक्रय कर रहे राशन सामग्री, लॉकडाउन के चलते सड़कों से जा रहा राशन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, May 7, 2021

रायसेन/बरेली, किराना व्यापारी दोगुने दामों पर विक्रय कर रहे राशन सामग्री, लॉकडाउन के चलते सड़कों से जा रहा राशन।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

किराना व्यापारी दोगुने दामों पर विक्रय कर रहे राशन सामग्री, लॉकडाउन के चलते सड़कों से जा रहा राशन।

रायसेन/बरेली, किराना व्यापारी दोगुने दामों पर विक्रय कर रहे राशन सामग्री, लॉकडाउन के चलते सड़कों से जा रहा राशन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। लॉकडाउन के चलते कहने को तो किराना दुकाने बरेली में बंद है, लेकिन सच्चाई कुछ और है। सुबह से शाम तक किराना दुकानों के कर्मचारी दुकानों के आसपास खड़े रहते हैं और उपभोक्ताओं को दुकानों के अंदर से राशन सामग्री लाकर देते देखे जा रहे हैं। वर्तमान में किराना व्यापारी मनमाने दामों पर मीठा तेल, शकर, दाल, चावल सहित अन्य राशन सामग्री उपभोक्ताओं को विक्रय कर रहे हैं। इस समय उपभोक्ता भी कुछ कहने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं क्योंकि उन्हें तो अपना काम चलाने से मतलब है। किराना व्यापारियों के द्वारा लॉकडाउन के चलते जारी की गई कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा, इस बात की जानकारी नगर प्रशासन को होने के बाद भी उन पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। एक भी किराना दुकान को लॉक डाउन की समय सीमा में सील नहीं किया गया है, जबकि सभी दुकानदार दुकानों से राशन सामग्री का विक्रय कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...