भोपाल, पति ने ही अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर पत्नी के भाई को भेजा, दी शोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी; यहां क्लिक कर जाने क्या है पूरा मामला। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, May 20, 2021

भोपाल, पति ने ही अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर पत्नी के भाई को भेजा, दी शोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी; यहां क्लिक कर जाने क्या है पूरा मामला।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

पति ने ही अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर पत्नी के भाई को भेजा, दी शोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी।


प्रतिकात्मक फोटो

भोपाल में एक महिला का अश्लील वीडियो उसके ही पति ने छोटे भाई को भेज दिया। उसने धमकाते हुए कहा, समझौता नहीं किया, तो वह इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। शिकायत पर कोलार पुलिस ने आईटी एक्ट और धमकी देने समेत अन्य धाराओं में FIR की है। कोलार में रहने वाली 21 साल की युवती ने बताया, वर्ष 2016 में उसकी शादी ग्वालियर में रहने वाले संजू से कर दी गई थी, उस दौरान वह नाबालिग थी। टीआई कोलार चंद्रभान पटेल ने बताया कि आरोपी खेती किसानी करता है, शादी के बाद से ही वह महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करना लगा। महिला ने किसी तरह दो साल निकाले, लेकिन जुल्म बढ़ने पर वह उसे छोड़कर मायके आ गई। इसके बाद भी आरोपी उसे परेशान करता रहा। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे संजू ने महिला का अश्लील वीडियो उसके छोटे भाई को भेज दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने धमकाते हुए कहा कि अगर वह केस में समझौता नहीं करती है, तो वह उसके यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर देगा, इसके बाद महिला ने शिकायत की। महिला ने पुलिस को बताया कि वह करीब दो साल से मायके में ही रह रही है, उसने पति पर दहेज प्रताड़ना का केस ग्वालियर में ही दर्ज करा रखा है। उसका पति चाहता है कि वह केस वापस ले ले, ताकि वह फ्री हो जाए। महिला ने बताया कि वह लगातार उस पर मामला वापस लेने के लिए कई तरह के दबाव बना रहा है। उसकी बात नहीं मानने के कारण ही अब वह इस हद तक आ गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश में जल्द ही टीम को ग्वालियर भेजा जाएगा, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...